दुनिया का सबसे खतरनाक जहर सायनाइड (Cyanide) को माना जाता है इस की सूई की नोंक बराबर मात्रा की के भी शरीर में जाने पर उसकी तत्काल मौत हो जाती है। क्या आप को पता है की भारत में कुछ फल ऐसे भी जो सायनाइड से भी खतरनाक है। जिसकों बस खाने मात्र से ही तत्काल व्यक्ति की मौत हो जाती है। अगर आप नही जानते तो हम आप को बताते है वो कौन से फल है जो बेहद ही खतरनाक है और वह भारत में ही पाये जाते है।
सरबेरा ओडालम फल
सरबेरा ओडालम फल सबसे खतरनाक माना जाता है। यह भारत के दक्षिण-पूर्व में पाया जाता है। असल में इस फल के बीज के अंदर सरबेरीन नामक एक खतरनाक तत्व पाया है। यह तत्व बहुत जहरीला होता है। इस तत्व की थोड़ी सी मात्रा भी यदि व्यक्ति के शरीर के अंदर पहुंच जाती है तो उसकी मौत हो सकती है। (Cyanide)
यही कारण है कि इस फल को बहुत खतरनाक तथा जानलेवा माना जाता है। इस फल के पेड़ के बारे में शोधकर्ता भी यह मानते हैं कि दुनिया में जितने भी जहरीले पौधे पाए जाते हैं। सरबेरा उन सभी में से सबसे ज्यादा खतरनाक तथा जानलेवा पौधा है। यदि कभी गलती से भी इसके फल का सेवन कोई कर लेता है तो उसको उल्टी, चक्कर, डायरिया तथा अनियमित धड़कन जैसी समस्याएं आने लगती हैं। (Cyanide)
सुसाइड फ्रूट भी कहा जाता है इसे
वैज्ञानिक तो यह भी मानते हैं कि इस पेड़ का फल इतना ज्यादा जहरीला होता है कि उसके सामने कोबरा सांप का जहर तथा सायनाइड भी फेल हो जाते हैं। इस पौधे के फल में जो एंजाइम पाया जाता है वह मानव शरीर की कार्य प्रणाली को प्रभावित करता है। इस पौधे के फल के अंदर का सरबेरीन तत्व मानव के ह्रदय की मांसपेशियों को सिकोड़ डालता है। इस कारण से इंसानी दिल की धड़कन बंद हो जाती है। (Cyanide)
इसे भी पढ़ेे-यूपी में कम हो सकते हैं diesel-petrol के दाम !
इस पौधे का जहरीला फल मानव के नर्वस सिस्टम को बंद कर देता है। इस कारण मानव शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं और शरीर एक प्रकार से पैरालाइज्ड हो जाता है। सरबेरी के इस पौधे के फल को “सुसाइड फ्रूट” भी कहा जाता है। असल में जो व्यक्ति इसके फल को खा कर मरते हैं उनकी मौत का कारण जल्दी स्पष्ट नहीं हो पाता है। उसको जानने के लिए कई प्रकार के टेस्ट करने पड़ते हैं।

