5 नवंबर को टाटा ग्रुप की सहायक कंपनी ताज होटल ग्रुप पर साइबर हमला हुआ था। एक हैकर ने कथित तौर पर ताज होटल के करीब 15 लाख ग्राहकों की जानकारी तक पहुंच बनाने का दावा किया है।
उन्होंने उस डेटा की वापसी के लिए $5,000 और तीन शर्तों की भी पेशकश की। हालाँकि, ताज होटल समूह ने कहा कि चिंता का कोई कारण नहीं है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और आपका ग्राहक डेटा सुरक्षित है। हमने सुरक्षा अधिकारियों को भी स्थिति से अवगत करा दिया है।
हैकर्स ने 4 लाख से अधिक की रकम मांगी, रखी हैं ये तीन शर्तें
लाइव मिंट की खबर के मुताबिक साइबर हैकर्स ने ताज होटल ग्रुप से कस्टमर डाटा के बदले 4 लाख रुपये से ज्यादा (5 हजार डॉलर) की मांग की है। हैकर्स ने अपने ग्रुप का नाम डीएनए कुकीज (Dna Cookies) बताया है। उन्होंने कहा है कि अभी तक यह डाटा किसी को नहीं दिया गया है।
उन्होंने डाटा को वापस करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। सबसे पहले तो उन्होंने बातचीत के लिए किसी उच्च पदस्थ मध्यस्थ को लाने को कहा है। साथ ही उनकी दूसरी मांग है कि वह टुकड़ों में डाटा नहीं देंगे। तीसरी शर्त में उन्होंने कहा कि हमसे डाटा के और सैंपल नहीं मांगे जाएं। इन हैकर्स ने 5 नवंबर को 1000 कॉलम एंट्री वाला डाटा लीक किया था।
15 लाख लोगों का डाटा खतरे में !
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस साइबर अटैक से लगभग 15 लाख कस्टमर प्रभावित हुए हैं। उनके पर्सनल नंबर, घर का पता और मेंबरशिप आईडी जैसी कई सूचनाएं हैकर्स के पास पहुंच गई हैं। धमकी देने वाले हैकर्स ने कहा है कि उनके पास साल 2014 से 2020 तक का डाटा मौजूद है।
क्या कहा आईएचसीएल ने
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के प्रवक्ता ने बताया कि हमें भी हैकर्स के इस दावे के बारे में पता चला है। हालांकि ये डेटा नॉन-सेंसिटिव है और इस डाटा में कुछ भी संवेदनशील नहीं है। कंपनी को अपने कस्टमर्स के डाटा की चिंता है। इसलिए हम इस दावे की जांच कर रहे हैं।
हमने साइबर सिक्योरिटी एजेंसियों और इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) को भी मामले जानकारी दे दी है। साथ ही कंपनी के सुरक्षा सिस्टम की जांच भी की जा रही है। कस्टमर्स को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आईएचसीएल हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में ताज, विवांता, जिंजर समेत कई ब्रांड चलाती है।
इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



