HomeSportबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच विराट कोहली के बैग से निकला खतरनाक सामान

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच विराट कोहली के बैग से निकला खतरनाक सामान

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच विराट कोहली के बैग से निकला खतरनाक सामान जी, हां मौजूदा समय में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। वहीं विराट कोहली भी टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने पर्थ टेस्ट में शानदार शतक लगाया था। वहीं अब सीरीज का दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली के बैग से कुल्हाड़ी और तलवार निकलती हुई दिख रही है।

बता दें कि, इसे देखकर हैरान मत हाइए, विराट कोहली के बैग से जो तलवार और कुल्हाड़ी निकली वह नकली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली के बैग से कुल्हाड़ी और तलवार निकलने वाली वीडियो कोई प्रमोशनल वीडिया है जिसका फिलहाल एक ही हिस्सा रिलीज हुआ है।

बैग से निकाला कुल्हाड़ी, तलवार व ढाल

वीडियो में एक शख्स विराट कोहली से पूछना है कि आपके बैग में क्या है? इसके बाद कोहली अपने बैग सबसे पहले एक कुल्हाड़ी, फिर बेसबॉल बैट, कुछ तलवारें और सुरक्षा कवच निकलते हैं।

पर्थ टेस्ट में कोहली ने 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद रहते हुए 100 रन बनाए थे। पहली पारी में कोहली 05 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, वह दोनों ही पारियों में अच्छी लय में दिखाई दिए थे। अब फैंस चाहेंगे कि कोहली पूरी सीरीज में अपनी फॉर्म बरकरार रखें।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.