HomeUttar Pradeshभाजपा में हुई दारा सिंह चौहान की वापसी, मिल सकती है बड़ी...

भाजपा में हुई दारा सिंह चौहान की वापसी, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद दारा सिंह चौहान सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। वह दोपहर करीब 12 बजे उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

सपा विधायक पद से इस्तीफा देने से एक दिन पहले चौहान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात भी की थी। 2022 में सपा में शामिल होने से पहले, वह भाजपा का हिस्सा थे और 2017 से 2022 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे।

दारा सिंह चौहान बड़े ओबीसी नेता

उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने कहा कि दारा सिंह चौहान बड़े ओबीसी नेता हैं। वह कहीं नहीं गए (चौहान 2017 से 2022 के बीच यूपी के कैबिनेट मंत्री थे)। वह पार्टी के सदस्य हैं और हम उनका सम्मान करते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मैं भाजपा में शामिल होने के उनके फैसले का स्वागत करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं।

उनके साथ कई कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और प्रतिनिधि आज पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि दारा सिंह चौहान ने वर्ष 2022 में बीजेपी का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। मऊ के घोषी से विधायक दारा सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को इस्तीफा सौंपा था।

भाजपा का यह है प्लान

दारा सिंह चौहान एक पिछड़े वर्ग के नेता है। लोकसभा चुनाव से चंद पहले उनकी वापसी से भाजपा को अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं उनका समाजवादी पार्टी को छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। दावा किया जा रहा है कि दारा सिंह को योगी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, एक पक्ष यह भी कह रहा है कि दारा सिंह को भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को मऊ से उम्मीदवार बना सकती है। दारा सिंह चौहान ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.