दिल्ली में मंगलवार (25 नवंबर) को एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कमला पसंद और राजश्री पान मसाला ब्रांड के मालिक कमल किशोर की बहू, दीप्ति चौरसिया ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें किसी पर प्रत्यक्ष आरोप नहीं है, लेकिन उसमें रिश्तों में प्यार और भरोसे के महत्व पर भावनात्मक बातें लिखी गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, दीप्ति चौरसिया की शादी वर्ष 2010 में हरप्रीत चौरसिया से हुई थी। दंपति का एक 14 वर्षीय बेटा भी है। परिवार का कहना है कि दीप्ति कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थीं, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सुसाइड नोट में प्यार और भरोसे की कमी की पीड़ा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुसाइड नोट में दीप्ति ने किसी को दोष नहीं दिया। उन्होंने लिखा कि हर रिश्ते की नींव प्यार और भरोसा होते हैं, और यदि यह दोनों नहीं हों तो रिश्ते और जीवन आगे बढ़ाने का कारण भी खत्म हो जाता है। पुलिस इस नोट की फॉरेंसिक जांच करवा रही है ताकि किसी भी तरह की शंका दूर की जा सके।
चुन्नी से लटककर दी जान
पुलिस के मुताबिक, दीप्ति ने घर में चुन्नी से फांसी लगाकर जीवन समाप्त किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में मातम फैल गया। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर घटनास्थल की गहन जांच कर रही है। दीप्ति का पोस्टमार्टम सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम द्वारा किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
पुलिस ने शुरू की गहन जांच
फिलहाल पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही दर्ज की है। परिवार के सदस्यों के बयान लिए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या या बाहरी दबाव का कोई संकेत नहीं मिला, लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



