HomeSportDelhi capitals को झटका, ऑलराउंडर अक्षर पटेल को हुआ कोरोना

Delhi capitals को झटका, ऑलराउंडर अक्षर पटेल को हुआ कोरोना

नई दिल्‍ली, खबर संसार। IPL 2021 इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीज़न 09 अप्रैल से शुरू हो रहा है। आईपीएल 2021 के आगाज़ से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) को बड़ा झटका लगा है टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कोरोना हो गया है।
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) कैंप के एक सूत्र ने बताया, “दुर्भाग्य से अक्षर पटेल कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। वह आइसोलेशन में हैं और सभी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे हैं।”

10 को दिल्ली को खेलना है पहला मैच

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) को आईपीएल 2021 में अपना पहला मैच 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अब अक्षर पटेल का इस मैच में न खेलना तय है। हालांकि, अब अगले दो दिन में एक बार फिर उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स के मैच का शेेेेडयूल

  1. 10 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  2. 15 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे मुंबई : राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  3. 18 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे मुंबई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
  4. 20 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
  5. 25 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  6. 27 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  7. 29 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  8. 2 मई, रविवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  9. 8 मई, शनिवार 3.30 बजे अहमदाबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  10. 11 मई, मंगलवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  11. 14 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  12. 17 मई, सोमवार को दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  13. 21 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  14. 23 मई, रविवार दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

इसे भी पढ़े- Jio, Airtel और Vi को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल लाया खास प्‍लान

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.