HomeNationalदिल्‍ली के सीएम केजरीवाल ने कहा- मुख्यमंत्री और मंत्रियों को ऑफर की...

दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल ने कहा- मुख्यमंत्री और मंत्रियों को ऑफर की गई रिश्वत

चंडीगढ़, खबर संसार। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के एक दावे ने इन दिनों पंजाब की सियासत में सनी पैदा कर दी है। आप संयोजक ने गंभीर किस्म के दावे करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब सरकार के मंत्रियों, आप के विधायकों और नेताओं को बड़े माफियाओं द्वारा संपर्क किया गया है।

उन्हें भारी रिश्वत की पेशकश की जा रही है। दिल्ली सीएम के इस दावे पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने केजरीवाल से ऐसे माफियाओं का नाम सार्वजनिक करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े-जहांगीरपुरी हिंसा : सभी हिंदू तीन मई के बाद रहें तैयार- राज ठाकरे

केजरीवाल का दावा

पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धीरे-धीरे अपने पुराने तेवर में आते नजर आ रहे हैं। पंजाब की सियासत में खासी सक्रियता को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए आप संयोजक ने एक गंभीर दावा करते हुए कहा, पंजाब को लूटने वाले सभी बड़े माफिया मेरे पास आने लगे हैं।

वे सीएम मान, हमारे मंत्री, विधायक औऱ नेता से पूछ रहे हैं कि आपकी पार्टी में कौन सी व्यवस्था है, जिनसे रिश्वत देकर संपर्क किया जा सकता है। दिल्ली सीएम ने आगे कहा, हमने उन सभी को ईमानदारी से काम करने को कहा है और चेतावनी भी दी है कि नहीं माने तो जेल में डाल दिया जाएगा।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान से उन माफियाओं का नाम जगजाहिर करने की मांग की है, जिन्होंने रिश्वत देने की पेशकश की है। राजा वड़िंग ने कहा कि ये गंभीर मसला है केजरीवाल और मान को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेता ने पूछा, जब आप( केजरीवाल और मान) जानते हैं कि माफियाओं को कौन चला रहा है, तो आप उनका नाम क्यों नहीं बता रहे हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.