HomeNationalदिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के सत्यापन के लिए चलाया अभियान

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के सत्यापन के लिए चलाया अभियान

दिल्ली पुलिस राजधानी के अलग-अलग इलाकों में रह रहे अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान चला रही है। आज दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित जय हिंदी कैंप में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने काली बाड़ी मार्ग के पास जेजे कॉलोनी इलाके में सत्यापन अभियान चलाया था।

संगम विहार और मंदिर मार्ग में भी इस तरीके का अभियान चलाया जा चुका है। सब-इंस्पेक्टर रवि मलिक ने बताया कि हम उनके सत्यापन के लिए उनके सभी पहचान-पत्र मांगते हैं। अगर हमें कोई संदिग्ध लगता है, तो उसके पहचान-पत्र सत्यापन के लिए उसके संबंधित जिलों में भेज दिए जाते हैं। अगर हमें कोई अवैध रूप से यहां रहता हुआ मिलता है, तो उसे निर्वासित कर दिया जाता है।

भाजपा के सत्ता में आने के साथ ही इसके खिलाफ अभियान में तेजी देखी जा रही है

उसके सभी विवरणों का सत्यापन किया जाता है। इस वर्ष जनवरी में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए एक विशेष मिशन शुरू करने का निर्देश दिया था। दिल्ली चुनाव में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों का मुद्दा खूब उठा था। भाजपा के सत्ता में आने के साथ ही इसके खिलाफ अभियान में तेजी देखी जा रही है।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को राजधानी में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं सहित अनधिकृत प्रवासियों से निपटने के दौरान स्पष्ट और त्वरित कानूनी दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया। बैठक में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “फिलहाल, उन कॉलोनियों में ऑडिट किया जा रहा है, जहां बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की बड़ी आबादी रहती है। इन अवैध कब्जेदारों को रहने में मदद करने वालों और उन्हें फर्जी दस्तावेज हासिल करने में मदद करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.