HomeTech & AutoInternet पर आपकी हर Click का बनता है रिकॉर्ड, क्या है Digital...

Internet पर आपकी हर Click का बनता है रिकॉर्ड, क्या है Digital Footprint?

आज के दौर में आपकी डिजिटल पहचान भी आपकी वास्तविक पहचान जितनी ही अहम हो चुकी है। इंटरनेट पर वर्षों पहले शेयर की गई तस्वीरें, पुराने सोशल मीडिया अकाउंट या इस्तेमाल न होने वाले ऑनलाइन प्रोफाइल भी आपके डिजिटल फुटप्रिंट का हिस्सा बने रहते हैं। यदि इन्हें समय रहते व्यवस्थित नहीं किया जाए, तो साइबर अपराधी इन्हीं जानकारियों का फायदा उठाकर आपको निशाना बना सकते हैं।

 

क्या होता है डिजिटल फुटप्रिंट?

डिजिटल फुटप्रिंट वह ऑनलाइन रिकॉर्ड है, जो इंटरनेट पर आपकी गतिविधियों से बनता है। यह मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है।

एक्टिव डिजिटल फुटप्रिंट: यह वह जानकारी होती है जिसे आप स्वयं इंटरनेट पर साझा करते हैं, जैसे सोशल मीडिया पोस्ट, फोटो, ब्लॉग या अन्य सार्वजनिक सामग्री।

पैसिव डिजिटल फुटप्रिंट: यह वह डेटा है जो आपकी ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान स्वतः एकत्रित होता रहता है। इसमें ब्राउजिंग हिस्ट्री, लोकेशन डेटा और वेबसाइट कुकीज जैसी जानकारियां शामिल होती हैं।

इंटरनेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां हटाई गई सामग्री भी कई बार स्क्रीनशॉट या ऑनलाइन आर्काइव के रूप में लंबे समय तक सुरक्षित रह सकती है।

डिजिटल साख को सुरक्षित रखना क्यों जरूरी है?

निजता की सुरक्षा

कई कंपनियां उपयोगकर्ताओं की पसंद और व्यवहार को समझने के लिए उनका व्यक्तिगत डेटा एकत्र करती हैं। ऐसे में डेटा लीक या चोरी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

नौकरी के अवसरों पर असर

आज अधिकांश कंपनियां किसी उम्मीदवार को नियुक्त करने से पहले उसकी ऑनलाइन मौजूदगी की जांच करती हैं। ऐसे में पुरानी या आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियां आपकी छवि को प्रभावित कर सकती हैं।

साइबर अपराध से सुरक्षा

यदि आपकी निजी जानकारी इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध है, तो साइबर ठग आपके साथ धोखाधड़ी या स्कैम करने की कोशिश कर सकते हैं।

डिजिटल सुरक्षा के सामने कौन-कौन से खतरे हैं?

डिजिटल सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा जोखिम उन सार्वजनिक प्रोफाइल से होता है, जिनमें वर्षों पुरानी निजी जानकारियां मौजूद रहती हैं। इसके अलावा, ऐसे सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग अकाउंट जिनका अब उपयोग नहीं किया जाता, वे भी हैकर्स के लिए आसान निशाना बन सकते हैं।

कमजोर पासवर्ड या कई अकाउंट में एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल करना जोखिम को और बढ़ा देता है। वहीं, कई मोबाइल ऐप्स बिना जरूरत कैमरा, गैलरी और लोकेशन जैसी संवेदनशील परमिशन मांगते हैं, जिससे आपकी गोपनीयता प्रभावित हो सकती है।

यदि किसी सर्च इंजन पर आपका मोबाइल नंबर या घर का पता सार्वजनिक रूप से दिखाई देता है, तो यह आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

डिजिटल फुटप्रिंट की सफाई कैसे करें?

ईमेल इनबॉक्स व्यवस्थित रखें

अपने ईमेल इनबॉक्स को फाइल साइज के आधार पर फिल्टर करें, ताकि बड़े और गैर-जरूरी ईमेल आसानी से हटाए जा सकें। जिन न्यूजलेटर्स या प्रमोशनल मेल की आवश्यकता नहीं है, उनसे तुरंत अनसब्सक्राइब कर दें।

ऐप्स और सॉफ्टवेयर अपडेट रखें

मोबाइल, कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम और सभी ऐप्स को नियमित रूप से अपडेट करें। जिन ऐप्स का उपयोग नहीं करते, उन्हें हटाने से पहले उनके अंदर मौजूद अकाउंट भी पूरी तरह डिलीट करें।

सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स जांचें

फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म्स की प्राइवेसी सेटिंग्स समय-समय पर चेक करें। यह सुनिश्चित करें कि आपकी कौन-सी जानकारी सार्वजनिक दिखाई दे रही है। यदि किसी पुरानी पोस्ट में आपको अनुचित तरीके से टैग किया गया है, तो खुद को वहां से अनटैग कर लें।

थर्ड पार्टी ऐप्स का एक्सेस हटाएं

यदि आपने गूगल या फेसबुक अकाउंट के माध्यम से किसी ऐप में लॉग-इन किया है, तो समय-समय पर अकाउंट सेटिंग्स में जाकर ‘थर्ड पार्टी ऐप्स एंड सर्विसेज’ सेक्शन की समीक्षा करें और गैर-जरूरी ऐप्स की पहुंच समाप्त कर दें।

पासकीज का उपयोग करें

पारंपरिक पासवर्ड की तुलना में पासकीज अधिक सुरक्षित मानी जाती हैं। इन्हें फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या पिन के माध्यम से इस्तेमाल किया जाता है, जिससे एआई आधारित साइबर हमलों और हैकिंग का जोखिम काफी कम हो जाता है। बेहतर डिजिटल सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर अकाउंट क्लीनअप टूल्स की मदद भी ली जा सकती है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.