Saturday, June 10, 2023
spot_img
spot_img
HomeUttarakhandडीएम ने अफसरों को जिले में अतिक्रमण चिन्हित कर सूची बनाने के...

डीएम ने अफसरों को जिले में अतिक्रमण चिन्हित कर सूची बनाने के दिये निर्देश

हल्द्वानी, खबर संसार। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल एवं एसएसपी पंकज भट्ट ने बैठक लेकर अधिकारियों को जनपद में अतिक्रमण ( Encroachment) चिन्हित कर सूची बनाने के निर्देश दिये।

District Magistrate ने नगर निगम, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के अधिकारियों को विभागीय भूमि में हुए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित कर सूची बनाने के साथ ही वृहद रूप में अतिक्रमण अभियान चलाने को कहा, इसके साथ ही शहर में  यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे स्थानों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिये।

डीएम श्री गर्ब्याल ने कहा कि भी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित कर जल्द सूची बनाने के निर्देश दिये ताकि अतिक्रमण में कार्यवाही की जा सके।  बैठक में अधिशासी अभिन्यता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही नगर निगम, नगर पालिका, पुलिस, सिचाई, लोनिवि आदि विभागों  के अधिकारी मौजूद थे।

नशे के खिलाफ सभी व‍िभागों को मुहिम चलानी होगी – डीएम

District Magistrate धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान के लिए सम्बन्धित सभी विभागों को अपने-अपने स्तर से नशे के खिलाफ मुहिम चलानी होगी तभी हम इस अभियान में सफल होगें। उन्होंने पुलिस महकमे, वनविभाग, आईटीबीपी, शिक्षा, समाज कल्याण, चिकित्सा विभागों साथ ही सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने स्तर से नशे के खिलाफ मुहिम को युद्व स्तर पर चलायें ताकि हम नशे पर लगाम लगा सके।

पुलिस विभाग के लोगों को जागरूक करने केे लिए अभियान चलाए जाए

उन्होंने कहा स्कूलो में निबंध प्रतियोगिता के साथ ही पुलिस विभाग के लोगों को जागरूक करने केे लिए अभियान चलाने होंगे। उन्होंने कहा नशा करने वालो लोगों की काउन्सिलिंग उनके परिवारों के साथ कराई जाए, नशे से नुकसान से परिवार के साथ ही समाज को क्या-क्या परेशानियों से सामना करना पडता है। उन्होंने बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये नशे के खिलाफ अभियान चलायें ताकि हम नशे के खिलाफ मुहिम में कामयाब हो सकें।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES

- Advertisement -

- Advertisment -spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.