PhonePe से मोबाइल बिल पर फीस लगाई जाती है। इसको लेकर कंपनी ने खुद जानकारी शेयर की थी। हालांकि 50 रुपए तक की ट्रांजैक्शन पर कोई फीस नहीं लगती है जबकि 50 रुपए से ज्यादा पर फीस लगनी शुरू हो जाती है। इसलिए हम कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इस फीस को बचा सकते हैं। वहीं, 50 रुपए से 100 रुपए तक ट्रांजैक्शन पर 1 रुपए तक फीस लगती है। जबकि 100 रुपए से ऊपर पर 2 रुपए फीस लगती है।
कैसे बचा सकते हैं पैसे?
अब आप सोच रहे होंगे कि इससे बचने का क्या तरीका है? तो हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इन्हें बचा सकते हैं। दरअसल बिल पेमेंट हो या रिचार्ज, आपको कंपनी की ऑफिशियल ऐप या साइट का यूज करना चाहिए। अगर आपके पास Jio का कनेक्शन है तो आप इसकी ऐप की मदद से रिचार्ज करवाएंगे तो कोई फीस नहीं लगेगी।
एयरटेल यूजर्स भी कंपनी की ऐप का यूज कर सकते हैं। अगर आप यहां से रिचार्ज करेंगे तो कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं देनी होगी। अगर आप इन ऐप्स का यूज नहीं करना चाहते हैं तो Amazon Pay का भी यूज कर सकते हैं। इससे रिचार्ज करने पर भी कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं देनी होगी। बहुत सारे लोग इस वेबसाइट का यूज कर भी रहे हैं।
Cred App-
Cred की मदद से भी आप कोई रिचार्ज और बिल पेमेंट कर सकते हैं। ऐसा करने पर भी आपको कुछ एक्स्ट्रा पेमेंट नहीं करनी होगी। साथ ही ये ऐप फास्ट रिचार्ज का ऑप्शन भी देता है। क्रेड का यूज आप क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट करने के लिए भी कर सकते हैं। जबकि PhonePe और Paytm काफी लोकप्रिय होने के बाद भी फीस लगा रहे हैं जिससे यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें