Saturday, March 22, 2025
HomeInternationalराष्ट्रपति बनते ही Donald Trump के 10 बड़े फैसले, जाने फायदे-नुकसान

राष्ट्रपति बनते ही Donald Trump के 10 बड़े फैसले, जाने फायदे-नुकसान

Donald Trump ने दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति पद का दायित्व संभाल लिया है। लेकिन अमेरिका चूंकि दुनिया के सबसे बड़े और ताकतवर देशों में आता है। उसके राष्ट्रपति क्या घोषणा करते हैं इसकी अहमियत अपने आप में महत्वपूर्ण हो जाती है। 10 बड़े ऐलान के बारे में आपको बताते हैं।

1. अमेरिकी ऊर्जा पर फोकस

इसका उद्देश्य अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है। दुनियाभर में अमेरिकी ऊर्जा का निर्यात करेंगे। अलास्का में ऊर्जा विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

2. अवैध प्रवासी की एंट्री बंद होगी

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा सीबीपी वन कार्यक्रम बंद। इससे प्रवासियों को एक एप के माध्यम से प्रवेश के लिए अपॉइंटमेंट लेने की अनुमति देता था।

3. मैक्सिको बॉर्डर सील होगा

अमेरिका में घुसपैठ रोकने के लिए मैक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी लगेगी। सेना तैनात की जाएगी। इसके लिए बॉर्डर पर दीवार बनाने का काम तेज होगा।

4. ट्रांसजेंडर सिस्टम खत्म

अमेरिका राष्ट्रपित Donald Trump ट्रांसजेंडर सिस्टम खत्म करेंगे। आज से संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार की आधिकारिक नीति में दो ही जेंडर होंगे। पुरुष और महिला।

5. इलेक्ट्रिक गाड़ियां

ग्रीन न्यू डील को समाप्त कर देंगे और अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहनों की अनिवार्यता को रद्द कर देंगे, जिससे हमारा ऑटो उद्योग बच जाएगा।

6. ड्रग माफियाः अब से विदेशी आतंकी होंगे

इन्हें विदेशी आतंकी घोषित करेंगे। किसी भी तरह के विदेशी गिरोहों के खात्मे के लिए विदेशी शत्रु अधिनियम 1978 लागू किया जाएगा।

7. गल्फ ऑफ अमेरिका

Donald Trump ने भाषण की शुरुआत में फिर से कहा- अब से कुछ ही समय बाद, हम मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी रखने जा रहे हैं।

8. पनामा नहर वापस लेंगे

पनामा नहर हमने पनामा को गिफ्ट की, लेकिन इसका संचालन चीन कर रहा है। हमने इसे चीन को नहीं दिया था। और हम इसे वापस ले रहे हैं।

9. विदेश पर टैरिफ

दूसरे देशों को समृद्ध बनाने के लिए अपने नागरिकों पर टैक्स लगाने के बजाय, हम अपने नागरिकों को समृद्ध बनाने के लिए विदेशी देशों पर टैरिफ और कर लगाएंगे।

10. अमेरिका फर्स्ट

अमेरिका पहले खुद को देखेगा, फिर दुनिया को ट्रम्प ने कहा कि चार साल के दौरान अमेरिका की सेनाएं दुनिया के कई देशों में तैनात रहीं। बाइडेन सरकार ने विदेशी सरहदों को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिकी सेनाओं को भेजा, लेकिन अपने देश की ही सरहदों को सुरक्षित नहीं रख पाए। हमारे देश में अवैध प्रवासी घुसपैठ करते रहे। लेकिन अब अमेरिका पहले अपनी सरहदों को सुरक्षित करेगा उसके बाद ही दुनिया के बारे में सोचेगा।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.