HomeLocalसोशल मीडिया में महिलाओं की एचडी तस्वीरों के झांसे में ना आए,...

सोशल मीडिया में महिलाओं की एचडी तस्वीरों के झांसे में ना आए, बाद में हकीकत पता चलने पर लग सकते आपके दिल को झटका

ख़बर संसार हल्द्वानी.सोशल मीडिया में महिलाओं की एचडी तस्वीरों के झांसे में ना आए, बाद में हकीकत पता चलने पर लग सकते आपके दिल को झटका जी वाक्या दिलचस्प है. युवक से अपनी नौकरी का झूठ बोल युवती ने रचाई शादी, शक पर खुली पोल. जी ह माजरा बड़ा दिलचस्प है जिसमें लड़की हल्द्वानी की रहने वाली है तो युवक दिल्ली का रहने वाला, अच्छा शादी को भी पूरे एक साल हो गया युवती नौकरी के नाम पर हलद्वानी में किराए का कमरा लेकर रहने लगी. युवक को शक हुआ और वो हल्द्वानी आ गया वो हल्द्वानी के ठंडी सड़क वाले स्कूल में पहुंचा और अपनी पत्नी की फोटो दिखा तस्दीक करी तो पता चला उसकी बीबी यहां नहीं करती नौकरी. तो दोनों में झगड़ा हल्ला गुल्ला होने लगा. और मौके पर पत्नी फरार हो चली मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन कोई शिकायती पत्र फिलहाल नहीं दिया मामला चर्चा में बना हुआ है

सोशल मीडिया में महिलाओं की एचडी तस्वीरों के झांसे में ना आए, बाद में हकीकत पता चलने पर लग सकते आपके दिल को झटका

सोशल मीडिया से जरिए बातचीत हुई। धीरे-धीरे बात बढ़ी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। लेकिन शादी से पहले पत्नी ने पति को कहा कि वह शहर के एक स्कूल में सरकारी शिक्षिका है। शादी के बाद पति को शक हुआ तो उसने रैकी की तो बातें झूठी निकली। धैर्य टूटा तो मंगलवार को पति पत्नी को लेकर स्कूल के बाहर पहुंचा। जहां पता लगा वह टीचर नहीं है तो गुस्से में पति उसे पीटने के साथ खरी-खोटी सुनाई। इस बीच मौका पाकर पत्नी भाग गई। दिल्ली निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सोशल मीडिया से हल्द्वानी निवासी युवती से पहचान हुई। युवती ने खुद को यहां सरकारी स्कूल में शिक्षिका बताया। भरोसा करके प्रेमी ने बात आगे बढ़ाई और दोनों की एक साल पहले शादी भी हो गई। दोनों पति-पत्नी कुछ दिन दिल्ली रहे। बाद में पत्नी स्कूल की बात कह हल्द्वानी आ गई। यहां वह किराए में रहती है। पति ने बताया कि जब भी उसके स्कूल के बारे में पूछताछ करते तो वह टाल देती। जिस कारण उसे शक होने लगा। पता लगाने को कुछ दिन पहले पति दिल्ली से हल्द्वानी के उस स्कूल में पहुंचा, जहां उसकी पत्नी ने खुद को तैनात बताया था। यहां उसने पत्नी की फोटो दिखाई तो किसी ने भी पहचानने से इनकार कर दिया। मंगलवार को वह अपनी पत्नी को लेकर स्कूल के बाहर पहुंचा तो पता लगा कि पत्नी ने उसे झूठ कहा था। पति पत्नी को स्कूल के भीतर ले जाने लगा। किसी तरह पत्नी यहां से निकलकर भाग गई। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले में ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है यदि आती है तो जाँच करेंगे.

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.