खबर संसार, अलीगढ़: सुहागरात पर dulhan ने उड़ा दिये परिवार वालों के होश, शादी के लिए तारीख निकली और फिर सात फेरे भी हुए। मगर सुहागरात में दुल्हन ने जो कारनामा किया, उसके अगले ही दिन दूल्हा और उसके परिवार वालों के होश उड़ गए। अलीगढ जिले के अतरौली से एक बड़ा ही दिलचस्प मामला आ रहा है। सुहागरात के दिन dulhan सारे जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई।
ये भी पढें- Nawab Malik का दावा- आर्यन खान को झूठ फंसाया गया
गाजियाबाद कोर्ट में हुई dulhan की शादी
अतरौली के एक 30 वर्षीय युवक की शादी नहीं हो रही थी। गांव के रहने वाले एक युवक ने कहा वह उसकी शादी दिल्ली में करवा देगा। इतना कहते ही उसने हामी भर दी। वर पक्ष के लोग लड़की देखने के लिए दिल्ली पहुंच गए। लड़की को देखते ही वर पक्ष के लोग शादी करने को राजी भी हो गए। चट मंगनी पट ब्याह के चलते शादी कोर्ट मैरिज के माध्यम से गाजियाबाद कोर्ट में करवा दी गई। जिसके बाद युवक व परिवार के लोग dulhan को विदा करवा कर अपने घर ले आए। वर पक्ष का कहना है कि दुल्हन ससुराल आकर रात को अपने कमरे में सो गयी।
जेवरात लेकर दुल्हन हो गई रफूचक्कर
जिसके बाद रात होने पर युवक dulhan के कमरे में गया तो उसने युवक को दूध पीने के लिये दिया, जिसके बाद बेहोश हो गया। जिसके बाद दुल्हन रात को ही सारे जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गयी। सुबह जब काफी देर तक युवक ने कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। कमरा खोलकर देखा तो परिवार वालों के होश उड़ गए। दुल्हन गायब थी और युवक बेहोशी हालत में पड़ा था। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

