HomeNationalNawab Malik का दावा- आर्यन खान को झूठ फंसाया गया

Nawab Malik का दावा- आर्यन खान को झूठ फंसाया गया

खबर संसार, नई दिल्ली: Nawab Malik का दावा- आर्यन खान को झूठ फंसाया गया, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने आर्यन खान केस को लेकर प्रेस कांफ्रेस कर दावा किया है कि कि पूरा मामला किडनैपिंग का है। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजयुमो नेता मोहित कंबोज के साले के जरिए ट्रैप लगाया गया और वहां आर्यन खान को पहुंचाया गया। एनसीपी नेता Nawab Malik ने कहा कि NCB अधिकारी समीर वानखेड़े, आर्यन खान का अपहरण करने की साजिश में शामिल थे। किडनैप करके 25 करोड़ की फिरौती मांगने का खेल शुरू हुआ। उन्होंने पूरी किडनैपिंग का मास्टरमाइंड मोहित कंबोज को बताया।

Nawab Malik के खिलाफ मुकदमा दायर

महाराष्ट्र के मंत्री Nawab Malik ने क्रूज ड्रग्स मामले को फर्जी बताते हुए कहा कि ये पूरा मामला फर्जी है। ”यह आर्यन खान को अपहरण करने और फिर शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला है, जिसमें NCB के तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े भी शामिल हैं।” वहीं समीर वानखेड़े की ओर से आरोपों से इन्कार किया गया है। Nawab Malik का कहना है कि इसका मास्टरमाइंड भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष मोहित कंबोज है।

Nawab Malik ने कहा कि वे जल्द ही वानखेड़े और मोहित कंबोज की मीटिंग के वीडियो जारी करेंगे। इस बीच समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव काचरूजी वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि उगाही के खेल में मोहित कंबोज, समीर वानखेड़े का साथी है। मोहित कंबोज और समीर वानखेड़े काफी करीबी हैं। मोहित कंबोज के इस शहर में कई होटल चल रहे हैं। वह अपना होटल चलाने के लिए बगल के होटलों में समीर वानखेड़े के जरिए वैपकिंग जो एक एलिट लोगों के लिए है। उसके मालिक पर फर्जी मामले लगा दिए।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.