HomeNationalगूगल-मेटा को ईडी का नोटिस: अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार में भूमिका...

गूगल-मेटा को ईडी का नोटिस: अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार में भूमिका की जांच

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले की जांच का दायरा बढ़ाते हुए शनिवार को तकनीकी कंपनियों गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया। दोनों कंपनियों को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। आरोप है कि इन प्लेटफार्मों ने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार में मदद की, जिनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला के गंभीर मामले दर्ज हैं।


विज्ञापन स्लॉट से बढ़ाया अवैध सट्टेबाजी का नेटवर्क

अधिकारियों के अनुसार, गूगल और मेटा ने न सिर्फ इन ऐप्स से जुड़ी वेबसाइटों को अपने प्लेटफार्मों पर जगह दी बल्कि इन्हें बड़े विज्ञापन स्लॉट भी उपलब्ध कराए। इससे इन प्लेटफार्मों की पहुंच बढ़ी और करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन हुआ। ईडी के मुताबिक, कई ऐप्स ने कौशल आधारित गेमिंग का मुखौटा पहनकर अवैध जुए को बढ़ावा दिया और हवाला चैनलों से धनराशि बाहर भेजी।


बॉलीवुड सितारों पर भी शिकंजा

पिछले सप्ताह ईडी ने इसी मामले में 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिनमें अभिनेता, टीवी होस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल हैं। महादेव बेटिंग ऐप घोटाले में प्रकाश राज, राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा जैसे नाम जांच के घेरे में हैं। आरोप है कि इन हस्तियों को ऐप्स के प्रचार के लिए मोटी रकम दी गई। इस घोटाले का अनुमानित आकार 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।


आईपीएल मैचों की अवैध स्ट्रीमिंग भी जांच के दायरे में

जांच में फेयरप्ले आईपीएल ऐप का मामला भी सामने आया, जिसने आईपीएल मैचों की गैरकानूनी स्ट्रीमिंग की और सट्टेबाजी को बढ़ावा दिया। इससे टूर्नामेंट के प्रसारक वायकॉम18 को बड़ा नुकसान हुआ। कई भारतीय सितारों की भूमिका की जांच जारी है, और अब तक करोड़ों की संपत्ति जब्त हो चुकी है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.