श्रीनगर, खबर संसार। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने संगम जिले के अंडन में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है और मुठभेड़ जारी है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


