इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रबन्धिका डाॅ0 गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर और उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा ने किया।
कविता में विभिन्न विषयों पर छात्रों ने अपनी कविता का वाचन किया। छात्रों ने माय ऐम, ब्लेसिंग, इफ, सिक्सटीन लाइन आफ माॅम लाइफ तथा सेक्सपियर, जोहन कीड्स, जे0के0राॅलिग, रविन्द्र नाथ टेगौर, सरोजनी नायडू आदि कवियों की कविता प्रस्तुत की।
बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया
कक्षा 6 में रिद्विमा अग्रवाल, विहान बिष्ट, जयादित्य, आश्रय तिवाड़ी व भावेश मेहता ने प्रथम, प्रिसा नेगी, जिया व आदिश्री चन्देल ने द्वितीय एवं ग्रेस जोशी, देवाक्षी व इशान त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में आद्या नूर, अदिती व आराध्या जोशी ने प्रथम, गुरनूर, शुभ्रा व उमिका ने द्वितीय एवं स्वणग्निका, काव्या आरिका व काश्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 8 में तनिशा, प्रत्यूश व वेदान्त ने प्रथम, इशांत, कर्तव्य व वैष्णवी ने द्वितीय एवं प्रभव, हिमार्दी, जशनील व यशांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 8 के रूद्र सक्सेना व दृष्टि तिवाड़ी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा जोशी, पारूल अग्रवाल, संगीता खोलिया, उर्मी रैना आर्या, आयुषी कनवाल व उर्मिल जोशी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
