HomeCoronaको-वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी लगवानी पड़ेगी booster डोज...

को-वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी लगवानी पड़ेगी booster डोज !

खबर संसार, नई दिल्ली: को-वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी लगवानी पड़ेगी booster डोज ! जानिए क्या है सच्चाई देखा जा रहा है कुछ दिनो से ये अफवाह फैली है कि को-वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी बूस्टर डोज लगवानी होगी।

फिलहाल केन्द्रं सरकार ने इस पर पूर्ण विराम लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार किसी भी साइंटिफिक कम्युनिटी ने केंद्र सरकार को booster डोज को लेकर न ही कोई सलाह दी है और न ही सुझाव दिया गया है।

booster डोज नही लगवानी पड़ेगी

पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि को-वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी कई लोग संक्रमित हुए हैं, इसके बाद से यह अफवाह फैली थी कि को-वैक्सीन की एक और booster डोज लगवानी पड़ेगी। लेकिन ये सिर्फ अफवाह ही है। भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को जल्द ही WHO की इमरजेंसी यूज लिस्टिंग  में शामिल किया जा सकता है।

दिसंबर तक 80 फसीदी लोगों लग जाएग वैक्सीन

केन्द्र सरकार ने देश की 80 फीसदी आबादी को वैक्सीनेट लगाने का लक्ष्य रखा है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है अगले माह सितंबर से तीन दवा कम्पनियां और वैक्सीन की डोज सप्लाई करेंगी। अब तक तीन ही कंपनियां सरकार को वैक्सीन की सप्लाई कर रहीं हैं।

ये भी पढ़े- पुलिस के छापा मारी का असर बंद हो जाएंगे सभी स्पा ?

24 घंटों में कोरोना के 44,643 नए केस

भारत में कोरोना की दूसरी लहर थम नहीं रही है। अगस्त माह में संक्रमण केे नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 44,643 नए कोरोना केस आए और 464 संक्रमितों की जान चली गई है।

हालांकि देशभर में पिछले 24 घंटे में 41,096 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। भारत में अबतक तीन करोड़ 18 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा संक्रमण का प्रकोप फैला है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.