HomeLocal13 वे दिन भी मेडिकल स्टूडेंट्स मोमबत्ती जला फीस वापस लेने...

13 वे दिन भी मेडिकल स्टूडेंट्स मोमबत्ती जला फीस वापस लेने की अपील करते दिखे

  1. खबर संसार हल्द्वानी। आज 13 वे दिन भी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के स्टूडेंट्स मोमबत्ती जला फीस वापस लेने की अपील करते दिखे। वे कह रहे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे ऐसा करते रहेंगे।

बताए चले की आज एमबीबीएस के छात्रों ने कैंडल मार्च, फिर निकाला। स्टूडेंट्स कह रहे की फीस वृद्धि से उनके परिजनों में आर्थिक संकट आ पड़ा है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की फीस वृद्धि से छात्रों के ऊपर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। ऐसे में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के छात्र फीस कम करने की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से अलग अलग तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, वही आज मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा कोविड के नियमों को ध्यान में रखकर, शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया गया।

इस दौरान मेडिकल छात्रों का कहना है कि देश में उत्तराखंड ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां पर मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई का खर्चा सालाना चार लाख रूपये है। जबकि हिमांचल, उत्तर प्रदेश समेत कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर 15 हजार रूपये से लेकर 50 हजार रूपये तक की फीस मेडिकल छात्रों के लिए जाती है, लेकिन उत्तराखंड में सालाना चार लाख रूपये वसूले जाने से छात्र आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं, क्योंकि हर किसी की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती… ऐसे में छात्रों ने राज्य सरकार से अपील की है, कि उनकी फीस अन्य राज्यों के मेडिकल कॉलेज के छात्रों की तरह ली जाए, ताकि छात्रों के परिजनों के सामने आर्थिक संकट पैदा ना हो सके। और वो अपने बच्चो को डॉक्टर बनने का सपना साकार होता देख सके।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.