जी, हां एक बार फिर नेपाल में हुए भीषण प्लेन हादसे ने पूरी दुनिया की निगाहें काठमांडू पर टिका दी हैं। एक बार फिर एक और विमान हादसे का शिकार हो गया है। इस विमान में 19 लोग सवार थे जो नेपाल के ही एक एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। तस्वीरें देखकर साफ समझ आ रहा है कि ये हादसा कितना भीषण था। सोशल मीडिया पर अब ये तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही हैं। बता दें कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में ये विमान क्रैश हुआ है।
प्लेन में क्रू समेत 19 लोग सवार थे। हादसा किन कारणों की वजह से हुआ अभी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सबको हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई है। क्रैश हुआ ये विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। इसने त्रिभुवन एयरपोर्ट से ही उड़ान भरी थी। प्लेन ने उड़ान क्या भरी थोड़ी ही देर बाद एक भीषण हादसा हो गया। तकरीबन 11 बजे ये प्लेन क्रैश हो गया। 15 शव बरामद कर लिए गए हैं। विमान में सौर्य एयरलाइंस के 19 कर्मचारी सवार थे।
पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई
जानकारी के मुताबिक ये प्लेन शौर्य एयरलाइन का था। काठमांडू पोस्ट की माने तो पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। रेसक्यू ऑपरेशन भी चलाया गया। हादसे में जानमाल के नुकसान से जुड़ी फिलहाल तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन घटनास्थल से आई तस्वीरों में धुएं का गुूबार उठता साफ देखा जा सकता है। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लग रहा है कि ये हादसा बेहद भीषण था।
2010 के बाद से, हिमालयी गंतव्य में कम से कम 12 घातक विमान दुर्घटनाएँ देखी गई हैं। जनवरी 2023 में, एक दुखद दुर्घटना हुई जब यति एयरलाइंस की एक उड़ान केंद्रीय शहर पोखरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित सभी 72 लोगों की जान चली गई। पोखरा के पास पहुंचते ही विमान एक खड़ी खाई में गिर गया, टुकड़े-टुकड़े हो गया और आग की लपटों में घिर गया।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें