खबर संसार, पंजाब। अदालत के अंदर Blast, दो की मौत से मचा हड़कंप , गुरूवार को अचानक पंजाब के लुधिायान में जिला अदालत के अंदर विस्फोट हो गया। ये विस्फोट अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर उस समय हुआ जब अदालत की कार्रवाई चल रही थी। बता दें कि कोर्ट कमरों में जो रीडर्स के रूम होते हैं उसके पास वॉशरूम है, वहीं पर यें Blast हुआ है ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जिसकी पुष्टि भी हो गई है।
जिसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। ताजा जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कुछ देर में लुधियाना के लिए रवाना होंगे। फिलहाल कोर्ट में वकीलों की हड़ताल चल रही है, इसलिए कोर्ट में ज्यादा भीड़ नहीं थी।
