HomeCrimeनाबालिग साली के प्यार में पागल होकर जीजा ने अपनी पत्नी की...

नाबालिग साली के प्यार में पागल होकर जीजा ने अपनी पत्नी की कर दी हत्या

धनबाद, खबर संसार। एक युवक ने साली के प्यार में पागल होकर पत्नी की हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी पति को हत्या में इस्तेमाल हथियार समेत अरेस्ट कर लिया है। यह घटना धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र की है जहां आरोपी उत्तम दे ने कथित तौर पर नाबालिग साली के प्यार में पड़कर अपनी पत्नी प्रतिमा देवी की गला काटकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़े-मानसून सत्र के दौरान हंंगामा करने वाले 12 सांसद शीतकालीन सत्र के निलंबित

पुलिस के मुताबिक हत्या का आरोपी उत्तम अपनी पत्नी प्रतिमा देवी के साथ रहता था और इसी दौरान उसे पत्नी की नाबालिग बहन यानी साली से प्रेम हो गया, आरोपी अपनी साली से शादी करना चाहता था, जिसमें उसकी पत्नी बाधक बन रही थी, ऐसे में उत्तम दे अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

शादी में बाधक बन रही थी पत्नी

पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी उत्तम दे ने मुन्ना उर्फ अविनाश हलदर और विकास राय उर्फ बाबा के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा, इसके बाद पत्नी को सड़क मार्ग से ले जाते हुए विकास राय ने रास्ता पूछने के बहाने गाड़ी रुकवायी और मुन्ना ने बाएं हाथ से महिला का मुंह बंद कर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़े-BSNL लाइफटाइम प्रीपेड प्लान को हमेशा के लिए कर रही है बंद, जाने क्या होगा असर

पुलिस के मुताबिक हत्यारे यहीं नहीं रुके और उन्होंने तड़पती महिला पर इसके बाद भी चाकू से कई वार किए और जब महिला की मौत हो गई तो उसे जंगल में फेंककर फरार हो गए। 23 नवंबर को लाश मिलने के बाद जब पुलिस ने छानबीन की तो सच सबके सामने आ गया, पुलिस ने हत्यारे पति के जुर्म स्वीकारने और हथियार बरामद कर लेने का भी दावा किया है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें  

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.