HomeNationalरामलीला मैदान में किसानों का जमावड़ा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

रामलीला मैदान में किसानों का जमावड़ा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में एक बार फिर देश के कई हिस्सों से किसानों का जमावड़ा हो रहा है। रामलीला मैदान में किसान गर्जना विरोध मार्च का आयोजन किया गया है। विरोध मार्च को लेकर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संगठन भारतीय किसान संघ की ओर से रैली का आयोजन किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित किसान गर्जन रैली को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की गई। रैली में भारी भीड़ के कारण आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है। वाहनों की आवाजाही को आसान बनाने और यात्रियों को सुगम मार्ग प्रदान करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार सुबह 9 बजे से कुछ प्रतिबंध, नियम और डायवर्जन लागू किए हैं।

रैली में 35,000 लोगों के आने की संभावना

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, भारतीय किसान संघ की ओर से नई दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक रैली का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार, 700-800 बसों और 3500-4000 निजी वाहनों के माध्यम से लगभग 30-35,000 लोगों के भाग लेने की संभावना है।

संगठन ने मांग की है कि बढ़ती महंगाई के कारण किसान कर्जदार हो रहा है, इसलिए किसानों के हित में मांगे मानी जाएं। भारतीय किसान संघ की मांग है कि किसानों को लागत आधारित लाभकारी मूल्य की गारंटी सहित खेती में उपयोग होने वाले सामानओं पर लगने वाली जीएसटी हटाने के साथ-साथ किसान सम्मान निधि में मिलने वाली रकम को बढ़ाया जाए।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.