खबर संसार, चंपावतः पहले किया वीडियो चैट, फिर युवती ने किया Blackmail चंपावत से ऐसा ही मामला सामने आ रहा है। देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है, पैसा कमाने का शॉर्टकट तरीका लोग अपनाने लगे हैं। उसमें एक तरीका फेसबुक मैसेंजर व्हाट्सएप भी है।
इन दिनों एक के बाद एक Blackmail के केस सामने आ रहे हैं। ताजा मामला अब चंपावत से सामने आया है। है। जिसमें चंपावत शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर तैनात एक युवक को अनजान महिला से सोशल मीडिया में दोस्ती की। उसके बाद उससे असली वीडियो चैट महंगा पड़ गया।
यह भी पढ़े- अब यूपी में भी लगा weekend लॉकडाउन बंद रहेंगी दुकानें
ब्लैकमेल कर मांगे ₹10000
अब उस महिला ने उसे Blackmail कर ₹10000 की मांग की। मांग न पूरी होने पर महिला उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए और रुपयों की डिमांड कर रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि नानकमत्ता निवासी एक युवक चंपावत में शिक्षा विभाग में लिपिक है। बीते मार्च में उसका सोशल मीडिया में एक महिला से जान पहचान हुई यहां तक कि दोनों के बीच आपसी बातें शुरू हो गईं। इस शातिर महिला ठग ने लिपिक की बातों को रिकॉर्ड कर लिया। उसके बाद 2 मार्च में शिक्षाकर्मी ने उस महिला के खाते में ट्रांसफर कर दिये। इस बात को लेकर शिक्षक बेहद परेशान है।
इससे पूर्व भी दर्ज हो चुकी FIR
इससे पूर्व कोतवाली हल्द्वानी में FIR दर्ज कराई गई थी। जिसमें भी एक महिला के खिलाफ युवक ने Blackmail का मामला दर्ज करया था। जिसमें उसको भी फेसबुक के सहारे शिकार किया जा रहा था। इन दिनों फेसबुक का उपयोग चारा डालने के लिए या शिकार को आकर्षित के रूप में किया जा रहा है। इससे लोगों को बेहद सावधन रहने की जरूरत है।