HomeCrimeमर्सिडीज में विधायक के बेटे समेत पांच ने 17 साल की लड़की...

मर्सिडीज में विधायक के बेटे समेत पांच ने 17 साल की लड़की के साथ किया ये काम

हैदराबाद, खबर संसार। हैदराबाद में एक 17 साल की नाबालिग से मर्सिडीज कार में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से दो लड़के राजनीतिक रसूख वाले बताए जा रहे हैं। यही नहीं इस मामले में एक आरोपी लड़का विधायक का बेटा बताया जा रहा है।

इस मामले को लेकर लड़की के पिता ने 28 मई को जुबली हिल्स थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) जोएल डेविस ने कहा कि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा, पीड़िता आरोपी की पहचान करने की स्थिति में नहीं है, इसलिए हम अन्य तकनीकी विवरणों के माध्यम से आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया में हैं।

इसे भी पढ़े-दून विवि में महिला वैज्ञानिकों के प्रॉफेशनल डेवेलपमेंट हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

28 को हुई घटना

शिकायतकर्ता के अनुसार, 28 मई को उसकी बेटी जुबली हिल्स के एक पब में एक पार्टी में गई थी, जिसे उसके दोस्तों ने होस्ट किया था। शाम लगभग 5.30 बजे, उसे कार में कुछ लोगों ने पब के बाहर से उठा लिया। बाद में, उन्होंने नाबालिग के साथ रेप किया।

पुलिस ने कहा कि पार्टी में कुछ लड़के पीड़िता से मिले और बाद में वे सभी एक साथ परिसर से बाहर चले गए। पार्टी के बाद लड़की और कुछ युवा दो कारों में सवार होकर बंजारा हिल्स की एक बेकरी में चले गए। लड़कों ने पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाया और रास्ते में उसके साथ रेप किया।

पीड़िता सदमे में 

पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। जब्त की गई कारों में एक महिला के नाम दर्ज है। हैदराबाद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने टीओआई को बताया कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हम खुद अभी भी संदिग्धों की पहचान के बारे में स्पष्ट नहीं हैं। पीड़िता सदमे की स्थिति में है और हम उसकी मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.