Monday, February 9, 2026
HomeBusinessVietnam भारत से खरीदने को मजबूर, जानिए क्यों?

Vietnam भारत से खरीदने को मजबूर, जानिए क्यों?

मुंबई, खबर संसार। Vietnam दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश अब भारत से चावल खरीद रहा है। 10 सालों के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है जब विश्व बाजार में चावल निर्यातक देशों की गिनती में भारत को चुनौती देने वाला देश हमसे चावल ले रहा है।

वहां की इंसडस्ट्री ने रॉयटर्स को बताया कि बीते नौ सालों में पहली बार वहां चावल के दाम पीक पर हैं जिसके कारण वह भारत से चावल खरदीने वाला है। Vietnam में चावल का उत्पादन काफी अधिक होता है और वहां चावल खाया भी सबसे अधिक जाता है।

2021 में चावल के दाम और बढ़ सकते है

एशियाई देशों ने चावल की सप्लाई को कड़ा कर दिया है जिसके कारण साल 2021 में चावल के दाम और बढ़ सकते हैं। यही कीमतों में बढ़ोतरी थाईलैंड और Vietnam जैसे चावल के पारंपरिक खरीदारों को भारत से खरीदने की तरफ मोड़ रहा है।

इंडस्ट्री के अधिकारियों का कहना है कि भारतीय व्यापारियों को जनवरी-फरवरी में 70,000 टन 100 फीसदी टूटे चावल का निर्यात करने का अनुबंध किया गया है। ये शीपमेंट करीब 310 डॉलर प्रति टन का है।

इसे भी पढ़े- दूसरी बार पिता बनने वाले हैं Kapil Sharma? ट्वीट से लग रहे हैं कयास

राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट बी वी कृष्ण राव ने कहा कि हम पहली बार Vietnam को एक्सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने की भारत की चावल की कीमतें विश्व बाजार में सभी को आकर्षित कर रही हैं। कीमतों में अंतर के कारण ही एक्सपोर्ट संभव हो पाया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.