HomeEntertainmentदूसरी बार पिता बनने वाले हैं Kapil Sharma? ट्वीट से लग रहे...

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं Kapil Sharma? ट्वीट से लग रहे हैं कयास

नई दिल्ली, खबर संसार। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) क्या एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं? उनके एक ट्वीट से प्रशंसक ऐसे ही कयास लगा रहे हैं। कपिल शर्मा ने एक ट्वीट किया था, ‘शुभ समाचार को इंग्लिश में क्या कहते हैं?’

उनके इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लेखक चेतन भगत ने बधाई भी दे डाली। चेतन भगत ने लिखा, ‘Congratulations हिंदी में क्या कहते हैं? मुबारक आपको बहुत बहुत।’ कपिल (Kapil Sharma) ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि आखिर गुड न्यूज क्या है, लेकिन उनके फैन्स यह कयास लगाने लगे हैं कि वह शायद दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।

इसके अलावा कई फैन्स ने कयास लगाते हुए कहा है कि या तो उनकी कोई नई फिल्म आने वाली है या फिर वेब सीरीज लॉन्च होने वाली है। कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ की फिलहाल एक साल की एक बेटी अनार्य है।

एक यूजर ने कहा कही दूसरे बेबी का अनाउंसमेंट तो नहीं

एक यूजर ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के मजे लेते हुए लिखा है, ‘दूसरे बेबी का अनाउंसमेंट तो नहीं।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘गुड न्यूज है कोई? दोबारा बेबी गर्ल हुआ है या फिर इस बार बेबी ब्वॉय।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अनार्या बड़ी बहन होने वाली है।’ एक यूजर ने वेब सीरीज लॉन्च होने का कयास लगाते हुए लिखा, ‘क्या आप आखिर एक वेब सीरीज का ऐलान करने वाले हैं?’

पिछले साल नवंबर में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के दोबारा पिता बनने की खबरें आई थीं। कहा जा रहा था कि गिन्नी चतरथ दोबारा मां बनने वाली हैं और वह जनवरी में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। हालांकि दोनों की ओर से इस पर कोई अपडेट नहीं दी गई थी।

इसे भी पढ़े- Corona virus के New Strain के पुणे में सामने आए 20 मरीज

कपिल शर्मा ने बीते साल टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान खूब एंजॉय किया है। उन्होंने अपने ज्यादातर वक्त खाने और बेटी अनार्या के साथ खेलने में गुजारा है। कपिल शर्मा ने कहा था, ‘सारा दिन बेबी के साथ खेलता रहता हूं और खाता रहता हूं।’

बता दें कि फिलहाल कपिल शर्मा अपने मशहूर द कपिल शर्मा की होस्टिंग कर रहे हैं। हालांकि कोरोना के चलते अब इस शो में दर्शक नहीं होते हैं। अब बिना दर्शकों के यह कार्यक्रम हो रहा है। इसके अलावा वह जल्द ही वेब सीरीज के जरिए डिजिटल डेब्यू भी करने वाले हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.