खबर संसार, लालकुआं : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 14 thousand वोटों से हारे, आज सुबह से उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों को लेकर मतगणना जारी है। यहां 14 फरवरी को मतदान हुए थे। वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई। ताजा मामला उत्तराखंड के लालकुआं से सामने आ रहा है, जहां पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 14 thousand वोटों से हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढें- 12 घंटे का और इंतजार! रिजल्ट बताएंगे कोन कितने गहरे पानी में!
डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने 14 thousand वोटों से हरीश रावत को हराया
मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले की लालकुआं सीट से हरीश रावत 14 thousand (14 हजार) वोटों से हार गए हैं। विधानसभा चुनान 2022 में हरीश रावत को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। हरीश रावत का सीधा मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी डॉ. मोहन सिंह बिष्ट से था। बता दें कि इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भी हरीश रावत मुख्यमंत्री होते हुए दो सीटों से चुनाव हारे थे। 2017 के चुनाव में रावत हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे और उन्हें दोनों ही सीटों में हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन, 2014 के धारचूला उपचुनाव में हरीश चुनाव जीतकर सदन तक पहुंच गए थे। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हरीश रावत बीजेपी के अजय भट्ट से नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से हार गए थे।
तो फिर भाजपा बनाएगी फिर सरकार
बता दें कि बीत दिन पहले आए एग्जिट पोल में भाजपा या कांग्रेस को उत्तराखंड में बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है लेकिन ज्यादातर में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कांटे की टक्कर या त्रिशंकु विधानसभा की संभावना व्यक्त की थी। लेकिन अब भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की आगे बढ़ रही है।
