नई दिल्ली, खबर संसार। दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहन चालकों को आज से टोल शुल्क चुकाना पड़ेगा। शनिवार सुबह आठ बजे से एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा शुरू हो जाएंगे। निर्धारित दरों के आधार पर जितनी दूरी वाहन चालक इस एक्सप्रेसवे पर तय करेंगे, उतना ही टोल चुकाना पड़ेगा। टोल वसूलने वाली कंपनी ने तैयारी कर ली है।
सराय काले खां से लेकर मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा तक की दरें एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) पहले ही तय कर चुका है। बीते सप्ताह इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। एनएचएआई ने 21 दिसंबर से टोल शुल्क लागू करने का निर्णय लिया था, लेकिन बाद में तारीख में परिवर्तन कर दिया गया था। अब 25 दिसंबर से टोल शुल्क लागू होगा। सराय काले खां से मेरठ के काशी टोल तक 140 रुपये टोल शुल्क देना होगा।
इसे भी पढ़े-हरक सिंह रावत फोन बंद करके दिल्ली को निकले !
टोल की तय दरें
काशी प्लाजा से सराय काले खां इंदिरापुरम डूंडाहेड़ा डासना सिकरोड भोजपुर
कार व छोटे वाहन 140 95 75 60 45 20
हल्के वाणिज्यिक वाहन 225 150 120 100 75 35
दो एक्सल वाले बस–ट्रक 470 320 255 210 155 75
(टोल दरें रुपये में हैं )
अव्यवस्था से बचने को किया यह फैसला
सराय काले खां से डासना के बीच करीब 27 किमी तक डीएमई पर सफर निश्शुल्क रहेगा, लेकिन यह सुविधा मेरठ से सफर की शुरुआत करने वालों को नहीं मिलेगी। सराय काले खां से डासना तक एनएच-9 और डीएमई एक साथ हैं। यदि डासना तक डीएमई पर सफर निश्शुल्क नहीं करते तो मेरठ जाने वाले सभी वाहन डासना तक एनएच-9 से आते और फिर यहां से एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश करते।
अव्यवस्था से बचने को डीएमई को भी डासना तक निश्शुल्क कर दिया। यदि कोई एनएच-9 पर चलकर डासना से डीएमई पर चढ़ता है तो उससे पूरा टैक्स वसूला जाएगा। डीएमई पर लगे एएनपीआर (आटोमेटिक नंबर प्लेट रिकगनाइजेशन) एनएच-9 को भी कवर करते हैं। इसीलिए वाहन चालकों की चालाकी नहीं चलेगी।
हमारे फेसबुक पेज से जुडने के लिए क्लिक करें



