HomeUncategorizedविदेश में नौकरी का मौका! इजरायल में भर्ती शुरू, सैलरी जानकर चौंक...

विदेश में नौकरी का मौका! इजरायल में भर्ती शुरू, सैलरी जानकर चौंक जाएंगे

विदेश में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने इजरायल में केयर वर्कर्स की भर्ती का ऐलान किया है। यह उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है, जो अंतर्राष्ट्रीय अनुभव हासिल करना चाहते हैं। चयनित उम्मीदवारों को नर्सिंग होम्स और केयर सेंटर्स में दिव्यांग एवं बुजुर्ग लोगों की देखभाल करनी होगी।


कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। आवेदक की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वजन 45 किलो से अधिक और लंबाई न्यूनतम 1.5 मीटर होना जरूरी है। उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास होना चाहिए और अंग्रेजी बोलने की क्षमता होनी चाहिए। इसके अलावा, 42 दिन का केयर गिविंग सर्टिफिकेट या नर्सिंग, फिजियोथैरेपी, दाई या डिप्लोमा से जुड़ा सर्टिफिकेट अनिवार्य है। जीएनएम, एएनएम या बीएससी नर्सिंग वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।


सैलरी और खर्च कितना होगा?

इजरायल में केयर वर्कर्स को लगभग ₹1,37,745 मासिक सैलरी मिलेगी। हालांकि, चयनित उम्मीदवारों को टिकट और अन्य खर्च खुद वहन करने होंगे, जो लगभग एक लाख रुपये से अधिक हो सकता है।


आवेदन की अंतिम तिथि

रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ध्यान दें, जिनका परिवार पहले से इजरायल में है या जिन्होंने वहां पहले काम किया है, वे आवेदन के पात्र नहीं हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.