HomeBusinessगौतम अडानी ने खरीदी न्यूज एजेंसी, पहले भी खरीद चुके हैं दो...

गौतम अडानी ने खरीदी न्यूज एजेंसी, पहले भी खरीद चुके हैं दो मीडिया कंपनियां

गौतम अडानी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को खरीद लिया है। इस सौदे के बाद अडानी समूह की मीडिया में पकड़ और ज्यादा मजबूत हो गई है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल मार्च में क्विंटिलॉन बिजनेस मीडिया को खरीदा था, जो कि बीक्यू प्राइम नाम से डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म चलाती है। इसके बाद दिसंबर में अडानी समूह ने एनडीटीवी (NDTV) में 65 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।

सौदे की कीमत का खुलासा नहीं

अडानी समूह ने आईएएनएस न्यूज एजेंसी में मेजॉरिटी स्टेक खरीदा है। कंपनी ने नियामकीय जानकारी में बताया कि उसकी सब्सिडरी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स (AMNL) ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। हालांकि, अडानी ग्रुप ने सौदे की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

अडानी समूह ने पिछले साल मार्च में फाइनेंस न्यूज डिजिटल प्लेटफॉर्म बीक्यू प्राइम चलाने वाले कंपनी क्विंटिलॉन बिजनेस मीडिया को खरीदा था। इसके बाद दिसंबर में अडानी ने एनडीटीवी को भी अपनी झोली में डाल लिया था। इन दोनों कंपनियों को भी एएमएनएल ने ही खरीदा था। एएमएनएल ने जानकारी देते हुए बताया कि आईएएनएस और संदीप बामजई के साथ उसने शेयरहोल्डर एग्रीमेंट किया है। वित्त वर्ष 2022-23 में आईएएनएस का रेवेन्यू 11।86 करोड़ रुपये रहा था।

एएमएनएल की सब्सिडरी होगी आईएएनएस

फाइलिंग में कहा गया है कि आईएएनएस का पूरा कंट्रोल एएमएनएल के पास रहेगा। कंपनी को आईएएनएस में सभी डायरेक्टर्स नियुक्त करने का अधिकार रहेगा। अब आईएएनएस एजेंसी एएमएनएल की सब्सिडरी होगी।

गौतम अडानी ने 1988 में कमोडिटी ट्रेडर के तौर पर व्यापार की शुरुआत की थी। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट, एयरपोर्ट, एफएमसीजी, कोयला, ऊर्जा प्रबंधन, सीमेंट और कॉपर सेक्टर में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली। हाल ही में अडानी ग्रुप ने 5जी टेलीकॉम स्पेक्ट्रम भी खरीदा था।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.