HomeInternationalमात्र 50 rupees में फुल करवाइए कार की टंकी

मात्र 50 rupees में फुल करवाइए कार की टंकी

खबर संसार, नई दिल्ली : मात्र 50 rupees में फुल करवाइए कार की टंकी फुल, भारत में इन दिनों पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। कई बड़े शहरों में पेट्रोल 100 रूपये के पार चला गया है। पिछले कई दिनों में इसमें हर रोज इजाफा हो रहा है। ऐसे में एक खबर सामने आ रही है कि विश्व में एक ऐसी जगह है जहां पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी कम हैं कि आप सोच भी नहीं सकते। उस देश का नाम है वेनेजुएला जहां पेट्रोल-डीजल कीमते बेहद कम हैं। आप 50 रूपये में कार की टंकी फुल करवा सकते हैं।

50 rupees में कार की टंकी फुल

वेनेजुएला देश का एक ऐसा शहर है जहां आप चंद रुपयों में अपनी गाड़ी का टैंक फुल करा सकते हैं। वहां पर पानी से भी ज्यादा सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। यहां पर 50 rupees में कार की टंकी फुल हो रही है। वेनेजुएला में इंडियन करेंसी की बात की जाए तो यहां पर 67 पैसे देकर एक लीटर पेट्रोल खरीदा जा सकता है।

ये भी पढें- Aligarh पहुंचे प्रधानमंत्री, जानिए क्या हैं 2022 के सियासी मायने

वेनेजुएला में सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला में पेट्रोल इतना सस्ता इसलिए है, क्योंकि वेनेजुएला में भूमि का सबसे बड़ा तेल भंडार है। देश के आर्थिक हालात बिगड़ने के बाद भी यहां की सरकार ईंधन पर सब्सिडी देती है। हालांकि, यहां पानी की कीमत करीब 35 रुपए प्रति लीटर है।

चॉकलेट से भी सस्ता है पेट्रोल

आइसलैंड में जहां पेट्रोल सबसे महंगा यानी 145 रुपए लीटर है। वहीं वेनेजुएला में पेट्रोल की कीमत 67 पैसे प्रति लीटर है। आपको बात दें कि अन्य देशों में सस्ता पेट्रोल मिलने की बात करें तो दूसरे नंबर पर ईरान में सस्ता पेट्रोल है, जहां आपको सबसे सस्ता पेट्रोल मिल सकता है। आपको 8 देशों जैसे सूडान, कतर, कजाखिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, नाइजीरिया, कुवैत, अल्जीरिया, अंगोला की यात्रा करने के दौरान सस्ता पेट्रोल मिलता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.