HomeLocalगोला पुल डैमेज अब बाया काठगोदाम जाए

गोला पुल डैमेज अब बाया काठगोदाम जाए

खबर संसार हल्द्वानी।गोला पुल डैमेज अब बाया काठगोदाम जाए जी हा हल्द्वानी को गोलापर से जोड़ने वाला गोला पुल डैमेज हो गया है।  लिंक पुल छतिग्रस्त हो जाने से गोलापार और हल्द्वानी के बीच से आवाजाही बंद हो गई है। लोगो को काठगोदाम से होते हुए फिलहाल जाना होंगा।

बताते चले की लगागतर हो रही बारिश ने पूरे पहाड़ में तो तबाही मचा ही रखी है । रामनगर जाने का मार्ग भी बह गया है ।गोला बैराज में भारी मात्रा में पानी आने से प्रशासनिक अमले के हाथ पांव फूले हुए हैं क्योंकि गौला नदी में इतना पानी 90 के दशक में देखने को मिला था , नदी जिस तरह से उफान पर है उससे लगता है कि निचले इलाकों में भी भारी नुकसान हो सकता है ।

,भारी बारिश के चलते हल्द्वानी की लाइफ लाइन कहे जाने वाला वाला पुल का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया है सुबह-सुबह आवाजाही ना होने की वजह से बड़ा हादसा होने से टला है ,पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और पुल पर आवाजाही दोनों तरफ से बंद कर दी गई है ,पुल का बड़ा हिस्सा टूट जाने से चोरगलिया सितारगंज और टनकपुर को जाने वाले वाहनों को अब काठगोदाम से होकर जाना पड़ेगा ।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.