खबर संसार हल्द्वानी।निगम की अच्छी पहल,नजूल भूमि पर पार्किंग। जी हा नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम की अच्छी पहल। नगर निगम के बाहर खड़ी होने वाली सैकड़ों गाड़िया अब निगम के बाहर नहीं बल्कि भोलानाथ गार्डन सरगम के पास खड़ी होंगी। बताए चले कि कुछ दिनो पहले ही निगम ने इस नजूल भूमि पर अपना कब्जा लिया था। यहां पर विशाल कॉम्प्लेक्स खड़ा किया जाने का प्रयास किया जा रहा था।
निगम की अच्छी पहल,नजूल भूमि पर पार्किंग
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने खबर संसार को बताया कि आज से नगर निगम की जितनी भी कूड़ा उठाने वाली गाड़िया नगर निगम के बाहर खड़ी हुआ करती थी उन सबको निगम द्वारा अपने कब्जे में ली जमीन पर पार्किंग स्थल के रूप में उपयोग में लाया जाएगा। सारी कूड़ा उठाने वाली गाड़िया वहा खड़ी की जायेंगी। साथ ही नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि जब वहा सही तरीके से निगम का गेट इत्यादि लग जायेगा तो वहा निगम की जितनी भी जेसीबी इत्यादि है खड़ी की जायेंगी। उन्होंने कहा फिलहाल नए प्रोजेक्ट पर मंथन चल रहा है। जब तक कुछ नया फाइनल नही होता है तब तक पार्किंग के रूप में निगम के समस्त वाहन इत्यादि खड़े करने में जगह का उपयोग किया जाएगा।


