देहरादून खबर-संसार।खुशखबरी उत्तराखंड के 7 उत्पादों को जी आई टैग मिल गया है। जी हा इससे अपने राज्य के उत्पादों की मांग पूरे देश के साथ साथ विदेशों में भी बढ़ने लग जाएंगी । उत्तराखंड के 7 उत्पादों को भौगोलिक संकेतक यानी कि जी आई टैग प्राप्त हुआ। इसमें कुमाऊं का च्यूरा आयल, मुनस्यारी की राजमा, उत्तराखंड की भोटिया दन, ऐंपण, रिंगाल क्राफ्ट, ताम्र उत्पाद और थुलमा (एक खास प्रकार का गर्म कंबल) सम्मिलित हैं।
खुशखबरी उत्तराखंड के 7 उत्पादों को जी आई टैग
राज्य के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।उत्तराखंड के सात उत्पादों को जी आई टैग मिलने से दुनिया भर में इन उत्पादों की डिमांड बढ़ेगी लोग भी यह आयेंगे ,जिससे पर्यटन को भी पर लगेंगे पर्यटक भी आएंगे और राज्य में रोजगार मिलने में भी लोगो को लाभ मिलेगा।
उत्तराखंड में पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए लंबे समय से सरकार के स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और हस्तशिल्प उद्योग भी इसी से जुड़ा है जाहिर है पर्यटन की कोई भी योजना और बेहतर हो सकती है यदि इसमें हस्तशिल्प को भी शामिल कर लिया जाए। साथ ही यह भी जगह की दर्जन भर और उत्पादों को भी जी आई टैग मिल जाए।


