जी, हां बीएसएनएल ने अपने 4जी सर्किल में दो प्लान लाइव कर दिए है। इन प्लान में यूज़र्स को हर दिन इस्तेमाल के लिए 10 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। नए प्रीपेड प्लान 96 रुपये और 236 रुपये के हैं। इनकी वैधता क्रमशः 28 दिनों और 84 दिनों की है।
बीएसएनएल ने अपने इन दोनों प्लान को उन मार्केट में पेश किया है जहां कंपनी की 4जी सेवाएं उपलब्ध हैं। बीएसएनएल ने इन नए प्लान को और ग्राहकों को लुभाने के लिए पेश किया है। बीएसएनएल ने हाल ही में अपने 1,098 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 75 दिन कर दी थी।
प्रति दिन मिलेगा 10 जीबी डाटा
दोनों BSNL Prepaid Plan में यूज़र्स को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 10 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान 96 रुपये और 236 रुपये के हैं। 96 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं 235 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है। देखा जाए तो BSNL STV 96 प्रीपेड प्लान में कुल 280 जीबी डेटा मिलेगा और BSNL STV 236 प्रीपेड प्लान में 840 जीबी डेटा।
इसे भी पढ़े-गर्लफ्रेंड के घर गया था युवक, उसकी मां निकल गई `एक्स गर्लफ्रेंड`
जानकारी के मुताबिक, बीएसएनएल ने अपने इन प्रीपेड प्लान को उन मार्केट में उपलब्ध कराया है जहां कंपनी की 4जी सेवाएं उपलब्ध हैं। बीएसएनएल ने महाराष्ट्र के चुनिंदा इलाकों में एक्टिव 4जी नेटवर्क होने की जानकारी दी है। इन दोनों प्रीपेड प्लान के साथ कोई कॉलिंग सुविधा नहीं मिलती। रिपोर्ट में बताया गया है कि नए स्पेशल टैरिफ वाउचर सीमित समय के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। कंपनी की वेबसाइट पर हमें ये डेटा प्लान नहीं मिले।
जैसा कि हमने आपको पहले बताया, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने चुनिंदा सर्कल में 1,098 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक में बदलाव किया है। टेलीकॉम कंपनी ने अपने इस प्लान की वैधता 75 दिन कर दी है। पहले इस प्लान की वैधता 84 दिनों की थी। इस प्लान में यूज़र्स 75 दिनों तक 375 जीबी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
फेसबुक से जुड़ने के लिए क्लिक करें
















