खबर संसार बरेली.राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट, बरेली में भव्य स्टार नाइट का आयोजन प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्वगायक अमित मिश्रा के लाइव कॉन्सर्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट, बरेली में 18 दिसंबर 2025 को विद्यार्थियों के मनोरंजन, सांस्कृतिक उन्नयन एवं मानसिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से भव्य एवं गरिमामय स्टार नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्वगायक अमित मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट रहा, जिसने अपनी मधुर एवं ऊर्जावान गायकी से संपूर्ण परिसर को उल्लास, उमंग और संगीत से सराबोर कर दिया।
राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट, बरेली में भव्य स्टार नाइट का आयोजन
लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अमित मिश्रा ने ‘‘बुलेया‘‘ (फिल्म ऐ दिल है मुश्किल), ‘‘सौ तरह के‘‘ (फिल्म बरफी), ‘‘गल्ला गूड़ियों‘‘ (फिल्म दिल धडकने दो) ‘‘हामे हामे, ‘‘मनमा इमोशनल‘‘ तथा ‘‘हम्मा सॉन्ग‘‘ जैसे सुपरहिट गीतों की मनोहारी प्रस्तुति दी। उनकी जीवंत मंच उपस्थिति, भावपूर्ण गायकी और दर्शकों से आत्मीय संवाद ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मेडिकल, नर्सिंग और इंजीनियरिंग संकायों के छात्र-छात्राओं ने भरपूर उत्साह के साथ आनंद लिया और संगीत की लय पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। बडी संख्या में विद्यार्थी, फैकल्टी सदस्य एवं संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे, जिससे परिसर उत्सव स्थल में परिवर्तित हो गया।इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र अग्रवाल नेे कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन न केवल विद्यार्थियों के मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा को बढाते हैं, बल्कि उन्हें आत्मिक आनंद, सामाजिक संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रम भविष्य के जिम्मेदार नागरिकों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एकेडमिक एडवाइजर श्रीमती तुलिका अग्रवाल ने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और संतुलन का संचार करते हैं। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन हमारे छात्रों में आत्मविश्वास, सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करते हैं।
मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रोहन बंसल ने अपने संदेश में कहा कि ‘‘अमित मिश्रा जैसे प्रतिष्ठित कलाकार का लाइव कॉन्सर्ट हमारे छात्रों के लिए न केवल मनोरंजन का अवसर है, बल्कि यह उन्हें सांस्कृतिक अनुभव, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। ऐसे आयोजन संस्थान के जीवंत एवं प्रेरणादायक माहौल को और सुदृढ करते हैं। मैं सभी छात्रों को इस अवसर का भरपूर आनंद लेने और सीखने की शुभकामनाएं देता हूँ।
डीन डॉ वी॰ के॰ अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मानसिक स्थिरता और मानवीय संवेदनशीलता किसी भी क्षेत्र में श्रेष्ठ बनने के लिए अनिवार्य हैं। मैं सभी छात्रों को इस अनुभव का पूरा लाभ उठाने की सलाह देता हूँ।
समारोह में संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र अग्रवाल, सेक्रेटरी श्री राकेश अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन डॉ मोनिका अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रोहन बंसल, सीओओ श्री ऋषभ बंसल, श्री अभिनव स्वरूप मैनेजमंेट कमेटी, एकेडमिक एडवाइजर श्रीमती तुलिका अग्रवाल, ट्रस्टी श्री अजय कुमार अग्रवाल, डीन डॉ. वी. के. अग्रवाल, इंजीनियरिंग डीन डॉ. साकेत अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर एवं अध्यापकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और अनुशासन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह स्टार नाइट एवं लाइव कॉन्सर्ट मेडिकल, नर्सिंग और इंजीनियरिंग के छात्र/छात्राओं सहित सभी उपस्थित लोगों के लिए एक अविस्मरणीय, उल्लासपूर्ण और प्रेरणादायक अनुभव बन गया।
