HomeSportगुजरात जायंट्स ने बदला हेड कोच, Michael Klinger को सौंपी जिम्मेदारी

गुजरात जायंट्स ने बदला हेड कोच, Michael Klinger को सौंपी जिम्मेदारी

गुजरात जायंट्स ने बदला हेड कोच, Michael Klinger को सौंपी जिम्मेदारी, जी, हां ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लिंगर को मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सीजन के लिए राचेल हेन्स की जगह गुजरात जाइंट्स का मुख्य कोच नियुक्त किया। वहीं WPL 2024 23 फरवरी से शुरू होगा। इसके सभी मैच दिल्ली और बेंगलुरु में खेले जायेंगे।

गुजरात जायंट्स पांच-टीमों की लीग के शुरुआती आयोजन में पिछले सत्र में आखिरी पायदान पर रही थी। टीम आगामी सत्र में 25 फरवरी को बेंगलुरु में सत्र के शुरुआती मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। फ्रेंचाइजी ने यहां जारी एक मीडिया विज्ञप्ति में बताया कि भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज टीम के लिए मेंटोर (मार्गदर्शन) और सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगी, जबकि नूशिन अल खादीर गेंदबाजी कोच बनी रहेंगी।

बल्लेबाजी कोच रहे तुषार अरोठे अपनी भूमिका में बने रहेंगे या नहीं

इसमें हालांकि यह नहीं बताया गया कि पहले सत्र में बल्लेबाजी कोच रहे तुषार अरोठे अपनी भूमिका में बने रहेंगे या नहीं।ऑस्ट्रेलिया के लिए 2017 में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले क्लिंगर ने इस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र में गुजरात जायंट्स के पास कुछ खास करने का मौका है। मैं क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज के साथ काम करने का उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं। मिताली ने भारत में महिला क्रिकेट में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है।’’

बता दें कि, क्लिंगर महिला बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के सहायक कोच रह चुके हैं। मिताली ने इस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बल्ले के साथ उनकी विशेषज्ञता के बारे में सब को पता है और इससे निश्चित रूप से हमारी टीम के कुछ युवा सदस्यों को फायदा होगा।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.