HomeNationalदिल्ली में जिम, स्पा और सिनेमाघर हो गए बंद, उत्तराखंड में होंगे...

दिल्ली में जिम, स्पा और सिनेमाघर हो गए बंद, उत्तराखंड में होंगे कब?

देश में ओमीक्रोन के लगातार मामले बढ़ते ही जा रहे है। इसी क्रम में आज दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में सिनेमा हॉल, स्पा, जिम, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। तो वहीं उत्तराखंड में सिर्फ नाइट कर्फयू ही लगाया है। ऐसे में यह कितना सहीं है। 

दिल्ली में यलो अलर्ट जारी

बताते चले की दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (Graded response Action Plan) पर कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना की सकारात्मकता दर 0.5% से ऊपर रही है। इसलिए हम ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के लेवल– I (येलो अलर्ट) को लागू कर रहे हैं। प्रतिबंधों को लागू करने का विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा। दिल्ली में कोविड -19 पॉजिटिविटी रेट बढ़ने के साथ यह रविवार को 0.55% पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़े-1 जनवरी 2022 से ट्रेनों में रिजर्वेशन को लेकर रेलवे कर रहा है बदलाव, जानें नया नियम 

आगे के लेवल में प्रतिबंधों का स्तर कोविड -19 पॉजिटिविटी रेट, नए मामलों और अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की स्थिति के आधार पर निर्धारित होंगे। प्रतिबंधों को येलो, एम्बर, ऑरेंज और रेड अलर्ट के तहत बांटा गया है। यलो अलर्ट का सबसे निचला स्तर है। वहीं रेड सबसे ज्यादा एहतियाती, जिसमें लॉकडाउन की स्थिति भी बनती है।

क्या खुला क्या बंद

दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान येलो अलर्ट के तहत रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। मेट्रो, रेस्टोरेंट, बार 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे। सिनेमा हॉल, स्पा, जिम, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे।

देश में इतने ओमिक्रोन के केस

भारत के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के 653 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 186 लोग ठीक हो चुके हैं या विदेश चले गए हैं। ओमिक्रोन के महाराष्ट्र में सर्वाधिक 167 मामले पाए गए हैं। इसके बाद दिल्ली में 165, केरल में 57, तेलंगाना में 55, गुजरात में 49 और राजस्थान में 46 मामले सामने आए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 6,358 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि 293 लोगों की मौत हो गई।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.