HomeSportHardik Pandya ने खतरनाक बैटिंग के दम पर बनाई इस खास लिस्ट...

Hardik Pandya ने खतरनाक बैटिंग के दम पर बनाई इस खास लिस्ट में जगह

मुंबई, खबर संसार। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को टी20 सीरीज के पहले मैच में 4 विकेट से हरा दिया। मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 209 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली।

इस मुकाबले में भारत के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक ने 30 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 71 रन बनाए। पांड्या ने इस पारी की बदौलत युवराज सिंह से जुड़ी एक खास लिस्ट में जगह बना ली।

5 नंंबर पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 खिलाड़ी बने

हार्दिक भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में 5 नंबर या इससे निचले क्रम में बैटिंग करते हुए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया है।

जबकि युवराज से महज एक कदम पीछे हैं। युवराज ने नाबाद 77 रन बनाए थे. जबकि मनीष पांडे टॉप पर हैं। मनीष ने नाबाद 79 रन बनाए थे। अय्यर ने 67 रन बनाए हैं। इस तरह हार्दिक तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

हार्दिक (Hardik Pandya) ने मोहाली टी20 में 30 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 71 रन बनाए. उनकी इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अगर पांड्या के ओवर ऑल टी20 इंटरनेशनल के परफॉर्मेंस को देखें तो वह प्रभावी रहा है। उन्होंने अब तक खेले 71 मैचों में 955 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 71 रन रहा है।

भारत के लिए सर्वोच्च T20I स्कोर

(5 या इससे कम नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए)

  1. 79* – मनीष पांडे
  2. 77* – युवराज सिंह
  3. 71* – हार्दिक पांड्या (आज) (Hardik Pandya)
  4. 67 – श्रेयस अय्यर

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.