Saturday, February 14, 2026
HomeTourismक्‍या आप ने देखा है उत्‍तराखंड के ‘मिनी थाइलैंड’, को है बहुत...

क्‍या आप ने देखा है उत्‍तराखंड के ‘मिनी थाइलैंड’, को है बहुत ही खूबसूरत

देहरादून की इस जगह को ‘मिनी थाइलैंड’ भी कहते हैं। गर्मियों के मौसम में मिनी थाईलैंड के नाम से फेमस इस जगह पर जाने का मजा दोगुना हो जाता है। इस जगह का नजारा देख आपको लगेगा कि आप कहीं विदेश में हैं। उत्तराखंड में घूमने के लिहाज से कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

प्राकृतिक नजारों से घिरे उत्तराखंड में कई मंदिर और हिल स्टेशन मौजूद हैं। वहीं इसकी राजधानी देहरादून में भी कई सारे पर्यटक स्थल हैं, जो न सिर्फ देश बल्कि विदेश के यात्रियों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप भी 2 दिन के लिए देहरादून को घूमने का प्लान बना रहे हैं, इस दौरान आप टपकेश्वर महादेव मंदिर, सहस्त्रधारा, एफआरआई, मालसी डियर पार्क और गुच्चुपानी को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

देहरादून में गुच्चुपानी

पर्यटकों की देहरादून में पसंदीदा जगहों में से एक गुच्चू पानी है। अंग्रेजों के जमाने में गुच्चुपानी को रॉबर्स केव कहा जाता था। रॉबर्स केव यानी की डाकुओं की गुफा। बता दें कि इसे डाकुओं की गुफा इसलिए कहा जाता था, क्योंकि अंग्रेजों के समय में डाकू डकैती कर सामान सहित इन्हीं गुफाओं में छिप जाया करते थे। राबर्स केव का रास्ता रहस्यमई होने के कारण अंग्रेज यहां तक नहीं पहुंच पाते थे। जिसकी वजह से डकैत बच जाते थे।

गुच्चुपानी में झरना

हालांकि अब गुच्चुपानी एक पर्यटन स्थल बन चुका है। यहां पर हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं। इस केव की खास बात यह है कि इसके अंदर एक झरना है। इस झरने से गिरने वाला पानी एक नदी के रूप में पूरी गुफा में फैला हुआ है। इस गुफा के जितने अंदर जाते हैं, पानी का स्तर बढ़ता जाता है। आप गुफा के जितना अंदर जाएंगे यह उतना ही गहरा होता जाएगा। बारिश के समय इस गुफा के पानी का स्तर बढ़ जाता है। वहीं इस पानी में चलने पर आपको सुकून और ठंडक महसूस होगी।

कैसे जाएं रॉबर्स केव

अगर आप भी गुच्चुपानी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बता दें कि रॉबर्स केव की दूरी देहरादून रेलवे स्टेशन से करीब 10 किमी है। इस दूरी को आप महज 30 मिनट में पूरी कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर आप टैक्सी से 100-150 रुपए में इस जगह पर पहुंच सकते हैं।

गुच्चुपानी घूमने का खर्च

आपको गुच्चूपानी जाने के लिए सड़क से 5 मिनट की दूरी का पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। अगर आप चाहें को रिक्शा भी कर सकते हैं। वहीं गुच्चूपानी घूमने के लिए 30 रुपए का टिकट लगता है और प्रवेश द्वार पर ही किराए की चप्पल मिल जाएगी। क्योंकि अगर आप जूते पहनकर अंदर जाते हैं, तो जूते पानी में भीग जाएंगे। 10 रुपए में किराए की टप्पल मिलेंगी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.