शिमला, खबर संसार। हिमाचल प्रदेश के शिमला के चौपाल कस्बे में भारी बारिश के दौरान एक तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की ढह गई। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। इस इमारत में यूको बैंक की एक शाखा, एक ढाबा, एक बार और कुछ अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित थे। स्थानीय प्रशासन ने इमारत को पहले ही खाली कर दिया था।
राज्य आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चौपाल बाजार में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तीन मंहिजा इमारत ढह गई। उन्होंने कहा कि हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है क्योंकि इमारत ढहने से पहले खाली हो गई थी।
इसे भी पढेे- एलन मस्क और Twitter के बीच हुआ झगड़ा, एलन मस्क ट्विटर खरीद डील की कैंसिल ?
शिमला में यूको बैंक की क्षेत्रीय शाखा के मुख्य प्रबंधक रमेश डडवाल ने बताया कि माह का दूसरा शनिवार होने के कारण भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित बैंक में अवकाश था और घटना के समय बैंक में कार्यरत सात कर्मचारियों में से कोई भी कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था।
नौ और 10 जुलाई को अधिक बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में 9 और 10 जुलाई को तेज और ज्यादा स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों में सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर जिलों और शिमला शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक रूप से मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने इस अवधि के दौरान इन जिलों के कुछ हिस्सों में एक या दो बार बेहद भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के कारण यातायात में बाधा, भूस्खलन के अलावा नालों, नदियों और अन्य जलाशयों में जल प्रवाह बढ़ने से अचानक बाढ़ आ सकती है। मौसम विभाग ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
