भारी बारिश और बाढ़ से तबाही: पंजाब, जम्मू, दिल्ली सहित कई राज्यों में संकट जी, हां इस बार मानसून राहत से ज्यादा आफ़त लेकर आया है। पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। वहीं दिल्ली और हरियाणा में जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
IMD की नई चेतावनी, खतरा बरकरार
भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में और भारी बारिश की संभावना जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन से ऐसी आपदाएं बढ़ रही हैं। सरकार को आपदा प्रबंधन और शहरी जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर कदम उठाने की जरूरत है।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे से ऊपर
यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 205.80 मीटर तक पहुंच गया। निचले इलाकों में पानी घुसने से लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। प्रशासन नावों से घोषणाएं कर रहा है।
हिमाचल-उत्तराखंड में भूस्खलन, मौतें बढ़ीं
हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन से सात लोगों की मौत हुई। शिमला में 35 वर्षीय व्यक्ति और उसकी बेटी सहित पांच लोग मारे गए। राज्य में 793 सड़कें बंद हैं और रेड अलर्ट जारी किया गया है।
जम्मू में स्कूल बंद, परीक्षाएं स्थगित
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी के चलते स्कूल बंद और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। माता वैष्णो देवी यात्रा आठवें दिन भी रुकी हुई है।
राहत कार्य जारी, सेना ने 5,000 से अधिक लोगों को बचाया
सेना और वायुसेना ने जम्मू, पंजाब और हिमाचल के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 5,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला है। राहत और बचाव के लिए 47 टीमों को तैनात किया गया है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
