लेबनान की तरफ से उत्तरी इजरायल के हाइफा पर बड़ा रॉकेट हमला किया गया। इस हमलें में एक बच्चे सहित कुल सात लोग घायल हो गए। इन हमलों को इज़राइल पर उसकी सेना द्वारा दक्षिणी लेबनान पर आक्रमण करने के बाद से किए गए सबसे घातक हमलों में से एक के रूप में चिह्नित किया गया।
द टाइम्स ऑफ इज़राइल के अनुसार, हिजबुल्लाह द्वारा उत्तरी इज़राइल पर 165 से अधिक रॉकेट दागे गए। इज़राइल डिफेंस फोर्सेज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर हमले की पुष्टि की। इसने एक वीडियो क्लिप पोस्ट की जिसमें कुछ कारें आग की लपटों में जलती हुई दिखाई दे रही हैं और कैप्शन लिखा है – उत्तरी_इजरायल हमले के अधीन है। हम हिजबुल्लाह की आक्रामकता के खिलाफ अपने नागरिकों की रक्षा करना जारी रखेंगे।
हिजबुल्लाह के ताजा हमले इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा पहली बार स्वीकार किए जाने के कुछ घंटों बाद हुए कि सितंबर में हिजबुल्लाह नेताओं पर पेजर और वॉकी-टॉकी हमलों के पीछे इजरायल का हाथ था, जिसमें कम से कम 39 लोग मारे गए और 3,000 से अधिक घायल हो गए। स्थानीय मीडिया में आयी खबरों में यह जानकारी दी गयी है।
लेबनान और उत्तरी गाजा में इजरायली हमलों में बच्चों सहित दर्जनों लोगों की मौत हो गयी
‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ अखबार ने नेतन्याहू के हवाले से कहा कि रक्षा प्रतिष्ठान में वरिष्ठ अधिकारियों और राजनीतिक क्षेत्र में उनके समर्थकों के विरोध के बावजूद पेजर और हिज्बुल्ला नेता हसन नसरल्ला को खत्म करने का अभियान चलाया गया। लेबनान और उत्तरी गाजा में इजरायली हमलों में बच्चों सहित दर्जनों लोगों की मौत हो गयी। हालांकि दुनिया भर की निगाहें इस बात पर टिकी हुई थीं कि अमेरिका में चुनाव ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों हमास और हिज्बुल्ला के खिलाफ जारी युद्ध को कैसे प्रभावित कर सकता है।
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को हुए चुनाव के बाद से डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीन बार बात की है। इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने वाले हैं। लेबनान में इजरायली हवाई हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जिसमें बेरूत के उत्तर में अलमत गांव में सात बच्चे भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
