खबर संसार हल्द्वानी। हिट कमू मिलम जोहारा…, दूर बड़ी दूर बर्फीलो डाना…क्या समा बंधा हुआ था जी हा
जोहार सांस्कृतिक एव वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित वार्षिक महाधिवेशन में दूसरे दिन लोक ।अच्छी ठंड के बाबजूद लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। खाने पीने के स्टाल पर भी खाने पीने के शौकीन लोग स्वाद ले रहे थे।
इससे पूर्व गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान नृत्य, गीत, महिलाओं की व्यंजन प्रदर्शनी, पति पत्नी के फैंस ड्रेस शो सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। समापन अवसर पर प्रतिभागियों और बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
दोनहरिया स्थित आयोजन स्थल पर रविवार शाम गीत संगीत के कार्यक्रम में कुमाउंनी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कुमाऊनी गीतों की धुनों पर बच्चे और बड़े सभी जमकर थिरके। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें निरुपा धप्वाल प्रथम, कामिनी • टोलिया द्वितीय, अनीता पांगती तृतीय और भावना पांगती व नीरु मर्तोलिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसके बाद पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
कलाकारों की ओर से कुमाउनी जागर की प्रस्तुती दी गई। इस दौरान जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह पांगती, संरक्षक देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू और गजेन्द्र सिंह पांगती, उपाध्यक्ष पीएस मर्तोलिया, सचिव धीरेन्द्र सिंह पांगती, संयुक्त सचिव कैलाश सिंह धर्मशक्तू, सचिव सांस्कृतिक गणेश सिंह मर्तोलिया, कोषाध्यक्ष धाम सिंह मर्तोलिया, मीडिया प्रभारी भरत सिंह रावत और कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह रावत, ध्रुव सिंह मर्तोलिया, प्रेम सिंह बृजवाल, ईश्वर सिंह, उत्तम सिंह जंगपांगी, गोविंद सिंह जंगपांगी आदि मौजूद रहे।



