HomeSportहॉकी टीम ने रचा इतिहास, शूटआउट में पाकिस्तान को हराकर जीता वर्ल्ड...

हॉकी टीम ने रचा इतिहास, शूटआउट में पाकिस्तान को हराकर जीता वर्ल्ड कप

सालालाह (ओमान)। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक शूटआउट में 2. 0 से हराकर पहला पुरूष हॉकी 5 एशिया कप जीत लिया है। निर्धारित समय तक स्कोर 4. 4 से बराबर था।

इस जीत के साथ ही भारत ने एफआईएच पुरूष हॉकी 5 विश्व कप 2024 में भी प्रवेश कर लिया। भारत के लिये मोहम्मद राहील (19वां और 26वां), जुगराज सिंह (सातवां) और मनिंदर सिंह (10वां मिनट) ने निर्धारित समय में गोल दागे। वहीं गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने शूटआउट में गोल किये।

पाकिस्‍तान ने ओमान को हराकर फाइनल में बनाई थी जगह

पाकिस्तान के लिये निर्धारित समय में अब्दुल रहमान (पांचवां), कप्तान अब्दुल राणा (13वां), जिकरिया हयात (14वां) और अरशद लियाकत (19वां) ने गोल दागे। इससे पहले भारत ने शनिवार को ही सेमीफाइनल में मलेशिया को 10-4 से रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया था। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में ओमान को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बनायी थी।

भारत को टूर्नामेंट के एलीट पूल चरण के मैच में पाकिस्तान से 4-5 से हार मिली थी। भारत की ओर से सेमीफाइनल में मोहम्मद राहील (नौवें, 16वें, 24वें, 28वें मिनट), मनिंदर सिंह (दूसरे मिनट), पवन राजभर (13वें मिनट), सुखविंदर (21वें मिनट), दिप्सन टिर्की (22वें मिनट), जुगराज सिंह (23वें मिनट) और गुरजोत सिंह (29वें मिनट) ने गोल दागे। वहीं मलेशिया के लिए कप्तान इस्माइल आसिया अबू (चौथे मिनट), अकहिमुल्लाह अनवर (सातवें, 19वें मिनट), मोहम्मद दिन (19वें मिनट) में गोल किये।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.