HomeNationalDubai से कैसे भारत ला सकते है सस्ता सोना, जाने क्या हैं...

Dubai से कैसे भारत ला सकते है सस्ता सोना, जाने क्या हैं नियम ?

सोना और चांदी की खरीदारी जब भी सोचते हैं तो सबसे पहले Dubai याद आता है। वजह साफ है– भारत के मुकाबले दुबई में सोना सस्ता मिलता है। अगर आप भी सोने की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है। आइए जानते हैं आज 9 जुलाई को दुबई में सोने का भाव क्या है और भारत के मुकाबले कितनी बचत हो सकती है।


दुबई में आज के रेट: भारत से सस्ता

दुबई में आज 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए ₹92,805.50 में मिल रहा है। जबकि भारत में यही सोना ₹98,180 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। यानी दुबई में आज सोना ₹5,374 सस्ता है।
22 कैरेट सोने की बात करें तो दुबई में आज इसका भाव ₹85,976.80 है, जबकि भारत में ₹90,000 प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट सोना दुबई में आज ₹70,656.05 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है, वहीं भारत में यही सोना ₹73,640 का है।


भारत लाने के नियम क्या कहते हैं?

Dubai से भारत सोना लाना आसान है, लेकिन कुछ नियमों का पालन जरूरी है।

  • दुबई से कोई महिला यात्री अधिकतम 40 ग्राम सोना (गहनों के रूप में) ला सकती है।
  • पुरुष यात्री 20 ग्राम सोना तक ला सकते हैं।
  • अगर आप दुबई में लंबे समय रहने के बाद लौट रहे हैं तो आप एक किलो तक सोना सीमा शुल्क फ्री ला सकते हैं, लेकिन यह भी केवल गहनों के रूप में होना चाहिए।
  • दुबई से सोना बिस्किट या सिक्कों के रूप में लाना नियमों के खिलाफ है।

अगर आप सोना खरीदने की सोच ही रहे हैं तो दुबई आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सही जानकारी और नियमों का पालन करके आप अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.