HomeEntertainmentBigg Boss 16 के इन कंटेस्टेंट के बारे में कितना जानते हैं...

Bigg Boss 16 के इन कंटेस्टेंट के बारे में कितना जानते हैं आप?

टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो Bigg Boss 16 टीवी के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर चुका है। शो को शुरू हुए एक हफ्ता ही बीता है और यह इस समय टीआरपी रेटिंग में सबसे टॉप पर बना हुआ है।

बिग बॉस 16 में हिस्सा ले रहे सभी कंटेस्टेंट की तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं और कई का तो कंट्रोवर्सी से भी गहरा नाता रहा है। ऐसे में आज हम आपको Bigg Boss 16 के घर में मौजूद सभी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

साजिद खान

बॉलीवुड फिल्म निर्माता साजिद खान को Bigg Boss 16 का हिस्सा होना चाहिए था या नहीं इस बारे में सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। बता दें, ‘मीटू’ आंदोलन के दौरान साजिद पर एक नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों ने यौन दुराचार के बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। इन अभिनेत्रियों में सलोनी चोपड़ा, मंदाना करीमी, अहाना कुमरा, अन्य शामिल थीं।

एमसी स्टेन

एमसी स्टेन, का असली नाम अल्ताफ शेख है। स्टेन एक उभरते हुए भारतीय सितारें हैं जो अपने हिप-हॉप गानों और रैप के लिए मशहूर हैं। एमसी, एमिनेम से प्रभावित है। इतना ही नहीं स्टेन ने एमिवे बंताई, वाटा के साथ रैप फाइट भी की है, जिसकी वीडियो ट्यूब पर नौ मिलियन व्यूज को पार कर चुकी है।

निमृत कौर अहलूवालिया

निमृत कौर अहलूवालिया, फेमिना मिस इंडिया मणिपुर 2018 की विनर और टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। बता दें, अभिनेत्री बिग बॉस 16 में प्रवेश करने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं और इस वक्त वह घर की पहली कैप्शन भी हैं।

टीना दत्ता

टीना दत्ता, टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री कलर्स टीवी के शो उतरन में इच्छा और मीठी की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। Bigg Boss 16 से पहले वह रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 में भाग ले चुकी हैं।

अंकित गुप्ता

अंकिता गुप्ता, टीवी के उभरते हुए अभिनेता हैं। उन्होंने शो बालिका वधू से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वी चैनल के शो साड्डा हक में पार्थ कश्यप की भूमिका निभाकर अभिनेता को प्रसिद्धि मिली थीं।

सुंबुल तौकीर

सुंबुल तौकीर, टीवी अभिनेत्री हैं, जो शो इमली से मशहूर हुई थीं। इस शो में अभिनेत्री ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। इमली के अलावा सुंबुल जोधा अकबर, वारिस और इशारों इशारों में जैसे लोकप्रिय टीवी शो का भी हिस्सा रहे चुकी हैं।

अब्दु रोज़िक

अब्दु रोज़िक, तजाकिस्तान के मशहूर गायक हैं। उनके पास दुनिया के सबसे छोटे गायक होने का रिकॉर्ड हैं। बता दें, अब्दु बिग बॉस 16 के सबसे चर्चित और पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक है।

मान्या सिंह

मान्या सिंह, फेमिना मिस इंडिया 2015 की विजेता हैं और इन दिनों अपनी ग्लैमरस अदाओं से बिग बॉस 16 के घर में लोगों का ध्यान अपनी और खींच रही हैं।

अर्चना गौतम

अर्चना गौतम, बिकनी मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। अर्चना, ग्रेट ग्रैंड मस्ती और हसीना पार्कर जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह एक पॉलिटिशियन भी हैं और उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर हस्तिनापुर सीट से चुनाव लड़ा था, जहाँ उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

सौंदर्य शर्मा

सौंदर्य शर्मा, अभिनेत्री और मॉडल हैं। एक्टिंग करियर के अलावा अभिनेत्री के पास बैचलर ऑफ डेंटल स्टडीज में ग्रेजुएशन की डिग्री है। सौंदर्य ने दिल्ली के कई अस्पतालों में काम भी किया है। अभिनेत्री ने हाल ही में आई वेब सीरीज ‘रक्तांचल’ से एक्टिंग डेब्यू किया था।

शालिन भनोट

शालिन भनोट, टेलीविज़न के मशहूर अभिनेताओं में शुमार हैं। उन्होंने टीवी के कई लोकप्रिय शो जैसे सात फेरे: सलोनी का सफर, दिल मिल गए, सूर्यपुत्र कर्ण और नागिन 4 में काम किया है।

श्रीजिता दे

श्रीजिता दे, टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री को आखिरी बार साल 2020 में टीवी शो ये जादू है जिन्न का! में देखा गया था।

शिव ठाकरे

शिव ठाकरे, टेलीविजन अभिनेता हैं। उन्होंने साल 2017 में, एमटीवी रोडीज़ राइजिंग में भाग लिया था। इसके बाद वह बिग बॉस मराठी 2 में नजर आए और इस शो का विजेता बनकर घर से बाहर आए।

प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी, एक मॉडल और टीवी अभिनेत्री हैं। प्रियंका कई म्यूजिक वीडियो और उडारियाँ, गठबंधन और ये है चाहतें जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।

गौतम विग

गौतम विग दिल्ली में जन्में थे और उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थीं। मॉडलिंग करियर के दौरान गौतम ने कई टीवी विज्ञापनों में काम किया था। इसके बाद उन्होंने 2016 में शो नामकरण से टीवी पर डेब्यू किया।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.