HomeNationalमैंने जानबूझ कर नहीं कहा था 'राष्ट्रपत्नी', मेरे मुंह से निकल गया:...

मैंने जानबूझ कर नहीं कहा था ‘राष्ट्रपत्नी’, मेरे मुंह से निकल गया: अधीर रंजन

नई दिल्ली, खबर संसार। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहे जाने को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांगी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने जानबूझ कर ये नहीं कहा था, मेरे मुंह से ये गलती से निकल गया था।

इसे लेकर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के विरोध में संसद में प्रदर्शन किया। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं।

इसे भी पढ़े-उज्ज्वल भारत, उज्जवल भविष्य, महोत्सव कार्यकम में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा।

यह संबोधन संवैधानिक पद की गरिमा पर आघात करता है

चौधरी ने बुधवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू को ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ कहकर संबोधित किया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया जाना भारत के हर मूल्य और संस्कार के विरुद्ध है। यह जानते हुए कि यह संबोधन संवैधानिक पद की गरिमा पर आघात करता है, तब भी कांग्रेस के एक पुरुष नेता ने यह घृणित कार्य किया है।’’ उन्होंने कांग्रेस को आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी पार्टी बताया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.